Rampur News : ईद की नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और भाईचारे के लिए कराई गई दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद 

UPT | अमन चैन के लिए मांगी गई दुआ।

Apr 12, 2024 01:34

ईद की नमाज अदा करने से पूर्व शहरी इमाम कारी सलीम ने कहा कि ईमान वाला बड़ी बैचैनी, बड़ी बेताबी से रमजान के महीने का इंतजार करता है। पूरा महीना रोजा रखने और नमाज पढ़ने के बाद ईद का इंतजार करता है।

Rampur News : रामपुर की तहसील टांडा के अंतर्गत आने वाले पांच दर्जन से अधिक गांवों में बृहस्पतिवार को ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज अदा करने से पूर्व शहरी इमाम कारी सलीम ने कहा कि ईमान वाला बड़ी बैचैनी, बड़ी बेताबी से रमजान के महीने का इंतजार करता है। पूरा महीना रोजा रखने और नमाज पढ़ने के बाद ईद का इंतजार करता है। ईद का दिन बेहतर होता है। रमजान के महीने में रोजे मुसलमानों पर फर्ज किए गए हैं। अकाए करीम सलल्लाहो अलयही वसल्लम की हदीसे पाक में फरमाया गया है कि रमजान के महीने को तीन अशरो में बांटा गया है। 

पहला अशरा रौनक का होता है, जबकि दूसरा अशरा मगफिरत का होता है और तीसरा अशरा जहन्नानुम या दोजख से आजादी का होता है। रमजान का महीना विदा होने पर हर ईमान वाले मुसलमान का दिल रोता है। रमजान का महीना जुदा होता है तो आसमान तक रोता है। रमजान के पूरे महीने में जितनी आजादी जहन्नम से मुसलमानों को मिलती है, इतनी आजादी जहन्नम से ईद के दिन मुसलमानों को मिल जाती है। जैसे हर मुसलमान ने रमजान के महीने में रोजे रखे, नमाज पढ़ी इसी तरह रमजान के बाद भी नमाज को कायम रखे। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ कराई गई।

बेरोजगारों के लिए रोजगार, बेनमाजियों के लिए नमाज, बेओलादो के लिए ओलाद, बीमारों के लिए शिफा के लिए दुआ कराई गई। दुआ में हजारों हाथ अल्लाह की बारगाह में उठे। टांडा ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8 बजे, जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 8:15, थाने वाली मस्जिद में सुबह 8:30 पर अदा की गई। जबकि नगर पंचायत दढ़ियाल में टांडा मार्ग पर ईदगाह में सुबह 8:15 पर दढ़ियाल में काशीपुर मार्ग पर ईदगाह में सुबह 8:45 पर नमाज अदा की गई।
 

Also Read