लोकसभा चुनाव  2024 : जीत दर्ज करने के बाद बोले पीएम मोदी, ‘तीसरा कार्यकाल देश के बड़े फैसलों के लिए समर्पित                                    

UPT | पीएम मोदी

Jun 04, 2024 23:01

वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मंच से महिलाओं सहित सभी वोटरों के प्रति...

New Delhi News : वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मंच से महिलाओं सहित सभी वोटरों के प्रति आभार जताया। उन्होंने देश को संबोधित करने के दौरान संकेत दिए हैं कि तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार कड़े फैसले ले सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, 'जय जगन्नाथ, हम सभी जनता जनार्दन के ऋणी हैं।' उन्होंने कहा, जनता ने भाजपा और एनडीए पर भरोसा जताया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज की यह जीत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के अटूट निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। उन्होंने कहा कि यह सबका साथ, सबका विकास की जीत है। यह इस मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।

चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करुंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न कराया है। इस चुनाव में करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 55 लाख वोटिंग मशीन, 1.5 करोड़ मतदान कर्मियों ने साथ काम किया। भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है। ये अपने आप में बहुत बड़ा गौरव का विषय है।

NDA ने किया शानदार प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए (NDA) ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया। दोस्तों 10 साल पहले देश ने हमें जनादेश दिया था। 2013-14 में देश एक निराशा की गर्त में डूब चुका था। हर दिन अखबारों की हेडलाइन ऐसी ही होती थीं। ऐसे समय में देश ने हमें निराशा के गहरे सागर से आशा के मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था

Also Read