प्रियंका गांधी सबसे सक्रिय कांग्रेस नेता : 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो, 100 से ज्यादा छोटे-बड़े मीडिया इंटरव्यू

UPT | priyanka gandhi

May 31, 2024 14:45

प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के पूरे प्रचार अभियान के दौरान 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो किए। प्रियंका ने 16 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किए। मंगलसूत्र के विवाद पर पीएम को जवाब देना का तरीका भी काफी सधा हुआ था...

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव पर हैं। चुनाव के छह चरण पूरे हो चुके हैं। शनिवार (1 जून) को लोकसभा चुनाव के सातवे और आखिरी चरण का मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए प्रचार का दौर भी गुरुवार शाम समाप्त हो गया। इस बार के आम चुनावों में प्रियंका गांधी सबसे सक्रिय कांग्रेस नेता के तौर पर उभरी हैं। उन्होंने यूपी ही नहीं, 16 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार किया। उन्होंने 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो किए तो 100 से ज्यादा छोटे-बड़े मीडिया इंटरव्यू भी दिए।

कांग्रेस की महिला स्टार प्रचारक
प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के पूरे प्रचार अभियान के दौरान 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो किए। प्रियंका ने 16 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किए। मंगलसूत्र के विवाद पर पीएम को जवाब देना का तरीका भी प्रियंका काफी सधा हुआ था। काफी भावुक होकर मंच से प्रियंका ने कहा था, हां मेरी मां ने अपना मंगलसूत्र खोया है। प्रधानमंत्री व भाजपा के नेरेटिव को भटकाने के प्रयासों को अपने बेबाक एवं शानदार भाषणों से धराशायी किया । प्रियंका गांधी के भाषणों की संवाद, बातचीत की शैली, सौम्यता, सादगी एवं विनम्रता को जनता ने भी काफी पसंद किया।

अंतिम रोड शो
प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव अभियान की समाप्ति एक विशाल रोड शो के साथ सोलन में की। उन्होंने जाखू मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर, सोलन अंतिम रोड शो सोलन में किया। जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। ⁠55 दिनों के इस दृढ़ता भरे चुनाव अभियान में प्रियंका गांधी ने 108 जनसभाओं एवं रोड शो में हिस्सा लिया। अमेठी और रायबरेली में हजारों कार्यकर्ताओं के 2 सम्मेलनों को भी संबोधित किया।

अमेठी और रायबरेली पर खास ध्यान
⁠चुनाव अभियान के दौरान प्रियंका गांधी ने 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, 5 प्रिंट मीडिया इंटरव्यू, 1 टीवी इंटरव्यू भी किए। ⁠प्रियंका गांधी ने हर दिन 2-3 जनसभाओं और रोड शो के जरिये चुनाव अभियान को धार दी। ⁠सबसे धुआंधार अभियान रायबरेली व अमेठी में चलाया जहाँ उन्होंने हर दिन औसतन 8-10 सभाओं/स्वागत समारोह/ रोड शो में हिस्सा लिया।

दक्षिण भारत पर भी रखी नजर
अमेठी और रायबरेली के अलावा प्रियंका गांधी ने ⁠उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में डेरा डाल कर धुआँधार चुनाव अभियान का जिम्मा उठाया तो ⁠कर्नाटक व केरल के भी चुनाव अभियान में भी जान फूंकने से पीछे नहीं हटी ।

इन सीटों को भी किया कवर
असम व त्रिपुरा की सबसे महत्वपूर्ण सीटों पर प्रियंका गांधी ने  चुनाव प्रचार किया। उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाऊं, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र, कर्नाटक के मैसूर कर्नाटक, कल्याण कर्नाटक, कित्तूर कर्नाटक, पंजाब के मालवा क्षेत्रों की सीटों को भी कवर करती रहीं।

झारखण्ड की आदिवासी बाहुल्य सीटों, राजस्थान में मारवाड़, पूर्वी राजस्थान, जयपुर क्षेत्र, मत्स्य क्षेत्र (अलवर) की सीटों, छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग, बस्तर संभाग, रायगढ़ संभाग और मध्य प्रदेश की चंबल की सीटों को उन्होंने कवर किया । प्रियंका गांधी की सहारनपुर, धुबरी, फतेहपुर सीकरी, सिरसा, नंदुरबार, कुल्लू, वायनाड, ज़हीराबाद, वाराणसी की जनसभा/रोड शो में आये जनसैलाब ने लोगों का ध्यान खींचा।
 

Also Read