ED Raid : ईडी के निशाने पर एक और आप नेता, विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर रेड

UPT | विधायक गुलाब सिंह

Mar 23, 2024 10:45

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 6 दिन के लिए रिमाइंड में ले लिया है। इसके साथ ईडी एक्शन मोड में आ गई है दरअसल आज शनिवार सुबह...

New Delhi News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 6 दिन के लिए रिमाइंड में ले लिया है। इसके साथ ईडी एक्शन मोड में आ गई है दरअसल आज शनिवार सुबह ईडी की टीम आप विधायक गुलाब सिंह यादव के घर छापेमारी के लिए पहुंच गई है।
 
जानकारी के अनुसार, आप विधायक गुलाब सिंह के घूमनहेड़ा वाले घर पर ईडी की टीम ने सुबह 3:30 बजे छापेमारी करने के लिए पहुंची। इसके बाद लगभग चार घंटे तक जांच पड़ताल करने के बाद सुबह 7:30 बजे चली गई है। वहीं गुलाब सिंह के घर के बाहर अभी भी कई पुलिसकर्मी तैनात हैं। बताया जा रहा है उनके साथ ईडी के दो-तीन अधिकारी भी हैं, हालांकि अब छापेमारी नहीं हो रही है। फिलहाल ईडी यह कार्रवाई किस मामले में कर रही है इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है।

टिकट बेचने का लगा था आरोप
आप विधायक गुलाब सिंह यादव पर नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगा था। जिसके चलते उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्सा का भी सामना भी करना पड़ा था। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। 

Also Read