Mirzapur News : विंध्याचल की दरगाह पर चादर चढ़ाने आए परिवार पर हमला, 5 लोग घायल

UPT | प्रतिकात्मक

May 17, 2024 16:30

विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित स्थित ख्वाजा इस्माइल चिश्ती के दरगाह पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया, चादर चढ़ाने आया था परिवार

Short Highlights
  • चादर चढ़ाने आए परिवार पर हमला
  • 5 लोग हुए घायल
  • कंतित स्थित ख्वाजा इस्माइल चिश्ती के दरगाह पर हुआ हमला 
Mirzapur News : विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित स्थित ख्वाजा इस्माइल चिश्ती के दरगाह पर आये भदोही के जायरीनों पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। हमले में छुरी, रॅा़ड और डंडे का इस्तेमाल किया गया है। इस हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में हयान, फरहान, साहिल जावेद और राजा शामिल हैं। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया। बता दें कि सभी जायरीन भदोही जनपद औराई थाना क्षेत्र के घोसिया के निवासी हैं। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

ये है पूरी खबर 
पड़ोसी जनपद भदोही के घोसिया निवासी मुस्लिम परिवार महिलाओं के साथ बृहस्पतिवार को कंतित स्थित ख्वाजा स्माइल की दरगाह पर आए थे। चादर चढ़ाने के बाद सभी ने पास के ही दुकान से पकौड़ी खरीदा और खाया। उनके बैठने पर दुकानदार ने आपत्ति की। लोगों को जबरन हटाने लगा। इतना ही नहीं साथ में आयी वृद्ध महिला को धक्का भी दे दिया। जिस पर साथ में आए पुरुषों ने विरोध किया। जिस पर दुकानदार आक्रोशित हो गया और छुरी निकाल कर मारने के लिए दौड़ा। तब तक कई अन्य लोग और जुड़ गए। बाहर से आये लोगों पर रॅाड और डंडे से हमला कर दिया गया। हमले में पांच लोग घायल हुए है, दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है । 

पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस ने जांच की शुरू
पीडित पक्ष इन सबसे परेशान होकर पुलिस को सुचना दी। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। पीड़ितों ने महिलाओं पर हमले का विरोध जताया है।

Also Read