Atal Bihari Vajpayee : भाजपा नेताओं ने वाजपेयी को किया याद, बोले- इसलिए कहा जाता है भारत रत्न

Uttar PradesTimes | Atal Bihari Vajpayee

Dec 25, 2023 18:14

आज के दिन को पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल की अगुवाई में...

Sonbhadra News :  आज के दिन को पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल की अगुवाई में भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर जिला प्रभारी अमरनाथ यादव भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी की जयंती को पूरे जिले में सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।

उत्कृष्ट हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता थे अटल जी 
इस मौके पर जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रही है, वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता भी थे। वे जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1921 को हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्ण बिहारी वाजपेयी था। उन्होंने अपनी शिक्षा ग्वालियर के बिक्टोरिया कालेज से ली जिसे अब लक्ष्मीबाई कालेज के नाम से जाना जाता है। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। अटल बिहारी वाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित किया और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे उनके जीवन के हर एक पल से हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिला अटल बिहारी वाजपेयी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही लेखक व कुशल वक्ता भी थे वे देश के गौरव थे राजनीति के मायने क्या होना चाहिए उन्होने अपने राजनीतिक जीवन के माध्यम से इसे समझाया उनका योगदान युगों युगों तक भुलाया नहीं जा सकता। 

राष्ट्रधर्म था अटल जी को सर्वप्रिय 
गोष्ठि की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी हिन्दी कवि व प्रखर वक्ता थे।भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे। लंबे समय तक राष्ट्रधर्म राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत पत्रिकाओं का संपादन किया। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर काम करें यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्त्ता 
सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश दूबे, जिला उपाध्यक्ष ई0 रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोश शुक्ला, राकेश मेहता, विनोद पटेल, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सागर मणी, कमलेश चौबे, सुरेश शुक्ला, रविन्द्र केशरी, आशुतोश चौबे, मनीश अग्रहरी, दिलिप चौबे, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, कैलास तिवारी, राजन पाण्डेय, ने भी अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Also Read