हेमंत सोरने ने दिया इस्तीफा : चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, पेश किया सरकार बनाने का दावा

UPT | हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन।

Jan 31, 2024 22:36

बता दें कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत ईडी ने रांची में हेमंत सोरेन से बुधवार को घंटों तक पूछताछ की है। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी ईडी दफ्तर पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक पुराने सीएम हाउस में ईडी उन्हें हाउस अरेस्ट करेगी।

Uttar Pradesh Times News : झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उधर ईडी की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

बता दें कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत ईडी ने रांची में हेमंत सोरेन से बुधवार को घंटों तक पूछताछ की है। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी ईडी दफ्तर पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक पुराने सीएम हाउस में ईडी उन्हें हाउस अरेस्ट करेगी। साथ ही हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उधर, हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे, लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही बाहर कर दिया गया। इस पर सभी विधायकों ने राजभवन के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। वो मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को बुधवार रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। बाद में विधायक दल के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। राजभवन से बाहर निकलकर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगिर आलम ने कहा कि हमने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल से मांग की है कि विधायक बाहर खड़े हैं, चाहें तो गिनती कर लें। इस पर राज्यपाल ने कहा कि पत्र पढ़ रहा हूं। बुलावा जल्द भेजूंगा।

7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची थी। इससे पहले 20 जनवरी को ईडी ने साढ़े सात घंटे सोरेन से पूछताछ की थी। रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही ईडी ऑफिस, राजभवन और सीएम आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।

Also Read