Budget 2024 : महिला और युवाओं के लिए हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं, जानिए बजट में क्या छिपा है

UPT | महिला और युवाओं के लिए हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

Jan 31, 2024 20:00

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी की सुबह 11 बजे लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े एलान किए जाने की उम्मीद है।

Short Highlights
  • 1 फरवरी को संसद में पेश होगा अंतरिम बजट
  • महिलाओं के लिए कई बड़े एलाव संभव
  • युवाओं को भी लुभाने की हो सकती है कोशिश
New Delhi : 1 फरवरी की सुबह 11 बजे जब वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी, पूरा देश टीवी पर नजरें गड़ाएं बैठा होगा। इसमें सबसे बड़ी संख्या महिलाओं और युवाओं की है। बजट के ठीक पहले सरकार की तरफ से कहा गया है कि ये बजट गरीब, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए बहुत खास हो सकता है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार के बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए सरकार कुछ खास एलान करने जा रही है।

महिलाओं के लिए हो सकते हैं ये एलान
नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए बजट में कई बड़े एलान किए जा सकते हैं। इसमें कृषि क्षेत्र की महिलाएं भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली रकम दोगुनी की जा सकती है। इसके अलावा महिलाओं के लिए और भी एलान हो सकते हैं। इसमें डायरेक्ट कैश ट्रांसफर जैसे एलान भी संभव हैं। माना जा रहा है कि इस बार महिलाओं के लिए बजट एलोकेशन में भी बढ़ोतरी की जा सकती है।

युवाओं को मिल सकता है तोहफा
2024 चुनावी साल है। जाहिर है कि सरकार लोगों को लुभाने के लिए कई बड़े एलान कर सकती है। देश में एक बहुत बड़ा वर्ग युवाओं का है। इसलिए अंतरिम बजट में युवाओं के लिए नौकरी के अवसर में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि सरकार आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का भी विस्तार कर सकती है। इसके अलावा टैक्स स्लैब में भी कई बदलाव किए जा सकते हैं।

Also Read