पल्लवी पटेल ने कहा हमें राजनीति करनी है : एनडीए से ऑफर आया तो सोचेंगे, हमारे साथ नीतीश जी की तरह हो रहा

UPT | पल्लवी पटेल की प्रेस कांफ्रेंस।

Mar 22, 2024 12:08

अगर एनडीए से ऑफर आया तो इसका निर्णय पार्टी करेगी। अपना दल किसी प्रेशर की राजनीति नहीं करती है, हम लोग तथ्य को लेकर चलते हैं। सपा हमसे गठबंधन तोड़ रही है अब इंडिया अलाइंस को सोचना है।

Short Highlights
  • मैं अपना दल गठबंधन की विधायक हूं, सपा की नहीं हूं। सपा के पास मुझे निकालने का पूरा विकल्प है
  • अब निर्णय कांग्रेस और सपा को लेना है। एनडीए के साथ जाने का निर्णय संगठन करेगा

 

Lucknow News : एनडीए से ऑफर आया तो सोचेंगे, हमें राजनीति करनी है। अपना दल किसी प्रेशर की राजनीति नहीं करती है, हम लोग तथ्य को लेकर चलते हैं। संगठित प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं का हमारा दल है, पीडीए के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। एनडीए की तरफ से आज तक कोई प्रस्ताव नहीं है, अगर एनडीए से ऑफर आया तो इस का निर्णय पार्टी करेगी। पल्लवी पटेल ने कहा कि हम राजनैतिक पार्टी है लिहाजा हम राजनीति करेंगे और कल भी करेंगे, आगे भी करेंगे। यह बातें अपना दल कमेरावादी की प्रेस कांफ्रेंस में पल्लवी पटेल ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहीं।

आलोक रंजन के हारने का कतई दुख नहीं
पल्लवी पटेल ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है हम प्रमुख अंग के रूप में बुलाए गए। प्रस्तवित सीटों पर ही हमने प्रत्याशी घोषित किया है। उनके बारे में हम क्या कहें हमने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है। अपना दल उनका स्वागत करता है। इंडिया अलाइंस की जिम्मेदारी बनती है। नीतीश जी की तरह हमारे साथ हो रहा है।

सपा हमसे गठबंधन तोड़ रही है
सपा हमसे गठबंधन तोड़ रही है अब इंडिया अलाइंस को सोचना है। मैं संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध हूं, आलोक रंजन के हारने का कतई दुख नहीं है। मैं अपना दल गठबंधन की विधायक हूं, सपा की नहीं हूं। सपा के पास मुझे निकालने का पूरा विकल्प है, अब निर्णय कांग्रेस और सपा को लेना है। एनडीए के साथ जाने का निर्णय संगठन करेगा। पीडीए एक मिशन है, किसी के जेब का एजेंडा नहीं। इंडिया अलाइंस के मुखिया पर फैसला छोड़ती हूं।

Also Read