Lok Sabha Election 2024 : आप और कांग्रेस के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए कौनसी सीट पर कौन लडे़गा चुनाव

UPT | आप और कांग्रेस के बीच हुआ सीटों का बंटवारा

Feb 24, 2024 13:26

दिल्ली और गुजरात समेत 5 राज्यों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे हो गए है। जिसकी आधिकारिक घोषणा...

Delhi News : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसको लेकर दिल्ली और गुजरात समेत 5 राज्यों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे हो गए है। जिसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को हो गई। आप और कांग्रेस ने आज शनिवार को दिल्ली में एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति साफ कर दी है।

आपको बता दें कि कांग्रेस और आप ने दिल्ली के साथ-साथ गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। दोनों दलों ने 5 राज्यों में सीट शेयरिंग पर सहमति जता दी है कि कौन-कौन सी सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली में 4-3 के फॉर्मूले पर सहमति बनी है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। 'आप' नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं बता दें कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सभी सीटें जीती थीं। बता दें कि, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कल गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा था कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं। यह गठबंधन न सिर्फ दिल्ली, बल्कि पूरे देश में मजबूती के साथ लड़ेगा।

Also Read