उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

UPT | मॉर्निंग बुलेटिन।

Jul 10, 2024 06:18

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

पीपीपी मॉडल से बस स्टेशनों को आधुनिक बनाने की तैयारी
यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा का लाभ देने के लिए योगी सरकार बस स्टेशनों का मेकओवर करने जा रही है। इसके तहत पहले चरण में 23 बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने की तैयारी है। इनमें से 11 को लेटर ऑफ इंटेंट भी जारी हो चुका है, जबकि शेष 12 बस स्टेशनों के लिए अब तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग को 26 बिड प्राप्त हुई हैं। 10 जुलाई, 2024 को तकनीकी जांच के लिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता मे पीपीबीइसी के समक्ष इन बिड्स को तकनीकी मूल्यांकन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्यवाही को संपन्न किया जाएगा। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

यमुना प्राधिकरण से बड़ी खबर
यमुना विकास प्राधिकरण के आवासीय योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। प्राधिकरण ने अपनी नई आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च कर दी है। लेकिन इसमें पहले 361 प्लॉट थीं, लेकिन अब इसमें बदलाव कर 584 प्लॉट और जोड़ दिए गए हैं। जिसके बाद अब प्लॉटों की संख्या 945 हो गई है। खास बात यह है कि इसमें किसानों को साढ़े 17 परसेंट आरक्षण दिया गया है। इस स्कीम की पूरी जानकारी यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने दी। डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर 16, 18, 20 और 22डी में अभी 945 प्लॉट की स्कीम लॉन्च की गई।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

कुकरैल नदी के किनारे हरियाली बढ़ेगी 
लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे साढ़े चार किलोमीटर तक हरियाली का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के तहत अकबर नगर प्रथम और द्वितीय में अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई गई लगभग 25 एकड़ भूमि पर सौमित्र वन और शक्ति वन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई को इस पहल की शुरुआत करेंगे, जिसमें 10,000 पौधे रोपे जाएंगे। इस वन क्षेत्र में 32 प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएंगे, जिनमें शीशम, जामुन, बेल, अर्जुन, आम, इमली, आंवला और कटहल शामिल हैं। इसके अलावा, सर्पगंधा और एलोवेरा जैसी 10 हर्ब प्रजातियां तथा नींबू, करौंदा और चांदनी जैसी झाड़ी प्रजातियों के पौधे भी लगाए जाएंगे। यह परियोजना शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मेरठ साउथ स्टेशन तैयार
मेरठ साउथ स्टेशन बनकर तैयार हो गया है और बहुत जल्द यहां से नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने मेरठ साउथ स्टेशन से लेकर दिल्ली के सरायकाले खां स्टेशन तक आरआरटीएस कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन को संचालित किए जाने की तैयारियों की जांच की और पार्किंग का भी मूल्यांकन किया। इसी स्टेशन से मेरठ मेट्रो का भी शुभारंभ होगा, जो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक की यात्रा को आसान बनाएगा। यहां तीन प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं, जिनमें से दो नमो भारत ट्रेनों के लिए और एक मेरठ मेट्रो के लिए है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

यूपी के आम और बनेंगे खास, सरकार के फैसले से बागवानों को मिली राहत
योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले के तहत अब आम उत्पादकों को आम के पुराने वृक्षों के जीर्णोद्धार हेतु पेड़ों की ऊंचाई कम करने और उनकी उत्पादकता बनाये रखने के लिए की जाने वाली काट-छांट के लिए किसी सरकारी विभाग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इस फैसले से आम के पुराने बागों का कैनोपी प्रबंधन आसान हो गया है। कैनोपी प्रबंधन के जरिए फलत अच्छी होने से उत्पादन तो बढ़ेगा ही, फलों की गुणवत्ता भी सुधरेगी। इससे निर्यात की नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। आम उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण फलों में से एक है। प्रदेश में 2.6 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की खेती से 45 लाख टन आम पैदा होता है। प्रदेश में चालीस वर्ष से अधिक उम्र के बगीचे लगभग 40 प्रतिशत हैं। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

कांवड़ियों के लिए गाजियाबाद से हरिद्वार के लिए चलेंगी 250 बसें
गाजियाबाद के महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बैठक हुई। जिसमें कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कांवड़ मार्गों पर टूटी व गड्ढ़ायुक्त सड़कों को दूरस्थ करने के लिए 11 जुलाई तक हर हाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आरआरटीएस, एनएएचआई, पीडब्लूडी, नगर निगम सहित अन्य विभागों को कांवड़ यात्रा के दौरान सभी प्रकार की अपनी विभागीय तैयारियों को पूरी करने के लिए डीएम ने कहा है। इस बाद कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद से हरिद्वार के लिए लगभग 250 बसों की व्यवस्था की जाएगी। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

Also Read