Pratapgarh News : संस्कृत दिवस पर बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन

UPT | कार्यक्रम में आए अतिथि

Aug 21, 2024 02:43

प्रतापगढ़ में संस्कृत दिवस को लेकर बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में भव्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने...

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में संस्कृत दिवस को लेकर बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में भव्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने आचार्य समूह को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत शिक्षा के उन्नयन से ही भारतीय संस्कृति की उत्तरोत्तर वृद्धि हो सकेगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सरोज ने मुख्य अतिथि एमएलसी उमेश के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्कृत विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाईयां प्रदान की। 

प्रदान किया गया संस्कृत गौरव सम्मान 
समारोह की अध्यक्षता रामभरोस संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चरैया पट्टी के पूर्व प्रधानाचार्य हरिश्चन्द्र पाण्डेय एवं संचालन धर्मप्राण कोठीवाल संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीकांतगंज सांगीपुर के पूर्व शिक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। समारोह में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी को संयोजक एवं जिलाध्यक्ष माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति आचार्य कुलदीप मिश्र ने अंगवस्त्रम एवं श्रीरामचरितमानस ग्रन्थ भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने अवकाश प्राप्त शिक्षक इंद्र कुमार सिंह, विद्याभूषण शुक्ल, राममिलन शुक्ल, जीतनारायन शुक्ल, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, घनश्याम त्रिपाठी एवं राजेन्द्र बहादुर सिंह को संस्कृत गौरव सम्मान प्रदान किया। 

यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में स्वागत महामंत्री आचार्य कृष्ण कुमार तिवारी व आभार प्रदर्शन समिति की प्रदेश संगठन मंत्री शिखा तिवारी ने किया। वहीं संयोजन समिति के कोषाध्यक्ष कमलापति त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पाण्डेय एवं कल्पना भट्ट ने किया। कार्यक्रम का समापन समिति के जिला उपाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश पाण्डेय ने किया। समारोह में समिति के प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह, अजीत सोमवंशी, अजय कुमार सिंह एवं शास्त्री सौरभ त्रिपाठी ने संस्कृत शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षक नेता बृजेश द्विवेदी, शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, मनीष मिश्र, प्रधानाचार्य नीरज कुमार तिवारी, ज्योति दुबे, रमेश कुमार शुक्ल, राहुल पाण्डेय, रवि कुमार सिंह, रितेश कुमार मिश्र, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार शुक्ल, लव पाण्डेय, राकेश शुक्ल मौजूद रहे।

Also Read