Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में बिहार का दो लाख का इनामी बदमाश निलेश ढेर

UPT | फरार बदमाशों की तलाश में कंबिग करती पुलिस टीम।

Jun 06, 2024 15:05

​बिहार पुलिस पर  हमला कर फरार हुआ था। उसकी तलाश में बिहार पुलिस कई राज्यों में दबिश दे चुकी थी। मारे गए इनामी बदमाश के दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार...

Short Highlights
  • एसटीएफ नोएडा और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • मारे गए बदमाश से भारी मात्रा में कारतूस और पिस्टल बरामद 
  • डकैती, मर्डर और पुलिस पर फायरिंग के दर्जनों मामले थे दर्ज
Muzaffarnagar Encounter News : मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के इंचौड़ा गांव के जंगल में नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस की बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। पुलिस की गोली का शिकार बदमाश बिहार का दो लाख का ईनामी निलेश राय है। वह ​बिहार पुलिस पर  हमला कर फरार हुआ था। उसकी तलाश में बिहार पुलिस कई राज्यों में दबिश दे चुकी थी। मारे गए इनामी बदमाश के दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में कंबिंग कर रही है। पुलिस ने मारे गए बदमाश के पास से एक बाइक और दो पिस्टल के साथ ही भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। 

बुढ़ाना की ओर से बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए
रतनपुरी थानाध्यक्ष के अनुसार कल्याणपुर पुलिस चौकी पर नोएडा और बिहार एसटीएफ टीम अपराधियों के बारे में जानकारी ले रहे थे। इस दौरान बुढ़ाना की ओर से बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। तीनों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वो वो फायरिंग करते हुए खतौली-बुढ़ाना मार्ग की ओर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो गांव इंचौड़ा के जंगल में उनकी बाइक फिसल गई। इस बीच दो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जबकि एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बुढ़ाना सीएचसी भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिहार सरकार ने दो लाख का इनाम घोषित किया था
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के कुख्यात बदमाश निलेश राय, निवासी बारो रामपुर थाना गढ़हरा बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। मृतक बदमाश पर बिहार सरकार ने दो लाख का इनाम घोषित किया था। निलेश पर हत्या, लूट , डकैती और रंगदारी जैसे दर्जनों गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात ने बताया कि 21 फरवरी 2024 को थाना गढ़हरा क्षेत्र बेगूसराय में पुलिस ने छापा मारा था, तब निलेश ने साथियों के साथ बिहार पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायर किए थे। इसके बाद मौके से भाग गया था। 
 

Also Read