Muzaffarnagar News : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क पार कर रहे मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौके पर मौत

UPT | तेजी से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी।

Jun 13, 2024 03:18

महिला मीना अपने दो बेटों के साथ जानसठ पुल के पास हरियाणा की बस से उतरी थी। इसके बाद वो जानसठ मार्ग पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी।

Short Highlights
  • जानसठ बाईपास पर केलापुर गांव के पास हादसा
  • नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची
  • टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार
Muzaffarnagar News : दिल्ली-देहरादून हाईवे के जानसठ बाइपास पर गांव केलापुर के पास सड़क पार कर रहे मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि म​हिला का एक बेटा घायल हो गयया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला का नाम मीना (35) व बेटे का नात लवदीप है। उसकी उम्र चार साल है। महिला का बड़ा बेटा चुन्नू (7) घायल है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया है।

तेजी से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी
महिला मीना अपने दो बेटों के साथ जानसठ पुल के पास हरियाणा की बस से उतरी थी। इसके बाद वो जानसठ मार्ग पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेजी से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने महिला व छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल बड़े बेटे को इलाज के भर्ती कर लिया। 

महिला के मोबाइल पर किसी का फोन आया
हादसे के कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर किसी का फोन आया तो पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। पुलिस को बताया कि महिला मीरापुर थाने के गांव केलापुर निवासी मीना है। उसके पति का नाम संदीप है। महिला की ससुराल हरियाणा के जींद में है। महिला मीना दोनों बेटों के साथ अपने मायका आई थी। जो कि जानसठ पुल के पास चौराहे से मीरापुर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थी। नई मंडी सीओ रुपाली राव ने बताया कि शवों को मोर्चरी में भिजवा दिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read