Varanasi News : मस्जिदों-ईदगाहों में हुई बकरीद की नमाज, देश की खुशहाली के लिए मांगीं दुआएं...

UPT | नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी

Jun 17, 2024 13:10

वाराणसी में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक लोग एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दे रहे हैं। ईदगाह में अकीदतमंदों ने अमन...

Varanasi News : वाराणसी में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक लोग एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दे रहे हैं। ईदगाह में अकीदतमंदों ने अमन की दुआएं मांगीं। 

ईदगाह के बाहर नमाजियों की भारी भीड़
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल काशी के ईदगाहों के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जुटी है। नमाजियों ने मुल्क में शांति, तरक्की, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। 10 दिन पहले चांद के दीदार के बाद से तारीख मुकर्रर थी। ईद-उल-अज़हा की नमाज मुख्‍य काजी ने पढ़ाई। नमाज के बाद लोगों ने अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। 

अकीकतमंदों से गुलाजार रहीं मस्जिदें
त्योहार के मद्देनजर मस्जिद और ईदगाह नमाजियों से गुलजार हैं। सुन्नत (मुहम्मद की परंपराओं) के अनुसार, विशेष नमाज़ पढ़ी गई। नमाज का सिलसिला सुबह छह बजे शुरू हुआ। अंतिम नमाज लंगड़ा हाफिज मस्जिद में 10:30 बजे अदा की गई। जामा मस्जिद बर्नापुर में 7.00 बजे, मस्जिद ज्ञानवापी 7.30 बजे, जामा मस्जिद नदेसर 7.15 बजे, मस्जिद आलमगीरी धरहरा 8.00 बजे, मस्जिद नवाब टोंक गिलट बाजार में 8.30 बजे, मस्जिद लंगड़े हाफिज नई सड़क 10.30 बजे के अलावा शिया मस्जिदों में दरगाह फातमान लल्लापुरा में 10.00 बजे और सदर इमामबाड़ा में 10.30 बजे नमाज अदा की गई। 

Also Read