Chandauli News : वर्ष की शीर्ष 100 प्रेरणादायक महिलाओं में चुनी गईं हुमा तनवीर, जानें कौन हैं ये...

UPT | अवार्ड के साथ लेखिका हुमा तनवीर।

Oct 28, 2024 14:10

मानसिक दृढ़ता हो तो छोटा शहर भी प्रतिभा को निखार सकता है। यह साबित किया है जिले के मिनी महानगर मुगलसराय की युवती हुमा तनवीर ने। हुमा महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन गईं हैं। दिल्ली के द्वारका स्थित होटल रेडिशन...

Chandauli News : मानसिक दृढ़ता हो तो छोटा शहर भी प्रतिभा को निखार सकता है। यह साबित किया है जिले के मिनी महानगर मुगलसराय की युवती हुमा तनवीर ने। हुमा महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन गईं हैं। दिल्ली के द्वारका स्थित होटल रेडिशन में आयोजित समारोह में सिंगापुर की इवेंट मीडिया ग्रुप हाइपेज मीडिया ने उन्हें वैश्विक मंच पर 'वर्ष की शीर्ष 100 प्रेरणादायक महिलाओं' में से एक के रूप में मान्यता दी है। इससे लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्हें मिले इस उपलब्धि से जनपद ही नहीं, प्रदेश भी गौरवान्वित हुआ है।

ऐसे शुरू हुआ सफर
मुगलसराय क्षेत्र के कसाब महाल निवासी रेल की सेवा में सीनियर सीआईटी तनवीर आलम की बड़ी बेटी हुमा तनवीर हैं। हुमा इसके पहले भी अपनी लेखन क्षमता से ख्याति प्राप्त कर चुकीं हैं। उन्होंने एक बार फिर दुनिया में अपना परचम लहराया है। महत्वाकांक्षी लेखिका से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध लेखिका बनने तक हुमा तनवीर की यात्रा ने शब्दों की शक्ति को फिर से परिभाषित किया है। जिससे उन्हें वैश्विक मंच पर 'वर्ष की शीर्ष 100 प्रेरणादायक महिलाओं' में से एक के रूप में मान्यता मिली है।
 
19 साल की उम्र में ही तैयार हो गया वैश्विक मंच
हुमा का साहित्यिक प्रमुखता तक पहुंचना असाधारण से कम नहीं है। अपने करियर की शुरुआत में, केवल 19 साल की उम्र में उन्होंने जर्मनी के लैंबर्ट एकेडमिक पब्लिशिंग के साथ एक प्रकाशन अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। जिसने एक प्रेरणादायक यात्रा के लिए मंच तैयार किया। उनकी पहली पुस्तक, द सोशल एंड कॉन्ट्रोवर्शियल इश्यूज़ ने दुनियाभर के पाठकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सलमान रुश्दी और शशि थरूर जैसी उल्लेखनीय हस्तियों से प्रशंसा प्राप्त की। तब से हुमा की सात व्यापक रूप से प्रशंसित पुस्तकें प्रकाशित हुईं हैं। जिनमें से प्रत्येक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को संबोधित करने और सार्थक परिवर्तन को प्रज्ज्वलित करने की उनकी प्रतिबद्धता की मान्यता है। 

Also Read