Jaunpur News : गरीब बुजुर्ग महिला को आठ साल बाद मिला न्याय, जानें एसडीएम ने क्या दिए आदेश...

UPT | जमीन की पैमाइश करते एसडीएम सुनील कुमार।

Oct 28, 2024 16:54

जनपद में एक बुजुर्ग गरीब महिला को आठ साल बाद न्याय मिला है।कई वर्षों से अपना हक मांग रही बुजुर्ग ने इन आठ वर्षों में तहसील से लेकर जनपद तक के सभी दफ्तरों के चक्कर लगा चुकी थी। यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दबंगों...

Jaunpur News : जनपद में एक बुजुर्ग गरीब महिला को आठ साल बाद न्याय मिला है।कई वर्षों से अपना हक मांग रही बुजुर्ग ने इन आठ वर्षों में तहसील से लेकर जनपद तक के सभी दफ्तरों के चक्कर लगा चुकी थी। यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दबंगों से अपनी जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन आज सोमवार को वह दिन आ ही गया, जब बुजुर्ग महिला लालमनी को न्याय मिल गया।

ये है पूरा मामला
जनपद के तहसील केराकत थाना चंदवक के गांव बिरिबारी निवासी बुजुर्ग महिला 75 साल की लालमनी अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत बार बार अधिकारियों से करती रही। अधिकारी भी खुद मौके पर न जाकर लेखपालों से निस्तारण करने के आदेश दे देते थे। लेकिन, लेखपालों के कार्यों से लालमनी व उसका परिवार कभी संतुष्ट नहीं हुआ।इसी क्रम में लालमनी की जमीन की शिकायत एक बार फिर जिले के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के पास पहुंची। डीएम ने एसडीएम केराकत को मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डॉ. दिनेश चन्द के निर्देश पर एसडीएम सुनील कुमार ने आठ वर्षों से न्याय के लिए भटक रही बिरिबारी निवासिनी लालमनी को जमीनी विवाद में खुद मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर लालमनी के जमीनी विवाद को सुलझाया। गरीब बुजुर्ग लालमनी के लिए खंड विकास अधिकारी (डोभी) नंदलाल से टेलीफोनिक वार्ता कर आवास के लिए भी निर्देशित किया। बुजुर्ग लालमनी व उसका परिवार एसडीएम की कार्यशैली पर संतुष्टि जाहिर की है।

एसडीएम ने खुद नापी जमीन
आपको बताते चलें कि लगभग 8 वर्षों से लालमनी जमीनी विवाद में जिला मुख्यालय से लेकर तहसील तक भटक रही थी। लालमनी के जमीनी विवाद को एसडीएम सुनील कुमार ने बड़ी ही तत्परता दिखाते हुए खुद नापकर विवाद को सुलझा दिया। लालमनी को न्याय मिल गया। इस अवसर पर भारी संख्या में राजस्वकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Also Read