जौनपुर से बड़ी खबर : बीजेपी नेता की हत्या में शामिल शूटर को पुलिस ने गोली मारी, 3​ गिरफ्तार, दो फरार  

UPT | पुलिस की गोली से घायल शूटर

Mar 12, 2024 12:54

सिकरारा थाना अंतर्गत बोधपुर गांव में बीते दिनों भाजपा मंत्री प्रमोद यादव की हत्या करने वाले शूटरों को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों...

जौनपुर न्यूज : सिकरारा थाना अंतर्गत बोधपुर गांव में बीते दिनों भाजपा मंत्री प्रमोद यादव की हत्या करने वाले शूटरों को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर धुंआधार फायरिंग की। बदमाश की एक गोली सिकरारा थानाध्यक्ष के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस द्वारा चलाई गोली से एक बदमाश घायल हो गया। दो अन्य शूटरों को दबोचा गया है। बदमाशों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, कारतूस, 4 मोबाइल फोन और 2 स्कार्पियो गाड़ी बरामद की गई है। 

क्या है पूरा मामला
घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों सिकरारा थाना अंतर्गत बोशापुर गांव में भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार की रात सिकरारा मड़ियाहू बक्शा पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग शुरू की। उसी दौरान स्कार्पियो जीप में सवार लोगों को रुकने का इशारा किया गया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो मौके से भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read