काशी विश्वनाथ मंदिर के पास फायरिंग : पूर्व सपा पार्षद पर हथियारबंद बदमाशों में बरसाई गोलियां, कई घायल

UPT | काशी विश्वनाथ मंदिर के पास फायरिंग

Jun 30, 2024 16:00

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने यहां पूर्व सपा पार्षद के घर के बाहर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

Short Highlights
  • काशी विश्वनाथ मंदिर के पास फायरिंग
  • हथियारबंद बदमाशों में बरसाई गोलियां
  • सपा नेता के घर पर हुई फायिंग
Varanasi News : वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने यहां पूर्व सपा पार्षद के घर के बाहर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद विजय यादव का काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के पास घर है। रविवार की दोपहर करीब 20 बदमाश हथियारों से लैस होकर विजय के घर पहुंचे। इलाके के लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले गाली देते हुए घर पर पथराव किया और फिर विजय यादव को बाहर निकलने के लिए ललकारा। इतने में घर की महिलाएं बाहर निकल आईं तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।

महिलाओं-बच्चों को लगी गोली
हमलावरों ने विजय यादव के घर के बाहर करीब 15-20 राउंड फायरिंग की। मोहल्ले में इतनी दहशत फैल गई कि लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। हमले में विजय यादव तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनकी पत्नी किरण, भतीजा सोम यादव और भाई उमेश यादव घायल हो गए। विजय ने फायरिंग का आरोप सूरजकुंड के पार्षद प्रत्याशी अंकित यादव, साहिल यादव, गोविंद यादव, शोभित शर्मा पर लगाया है। आपको बता दें कि विजय यादव भी हिस्ट्रीशीटर हैं।

हमले के बाद फरार हो गए बदमाश
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गंगा घाट के रास्ते मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। आस-पास के एरिया को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा कि स्थानीय लोगों ने एक आरोप को मौके से पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी भी घायल है।

Also Read