अलीगढ़ में अनूठी नुमाइश : प्रदर्शनी में दिखाई जा रहीं केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां 

UPT | सरकार की योजनाओं का अवलोकन करते भाजपा विधायक अनिल पाराशर

Mar 05, 2024 14:31

अलीगढ़ में आम लोगों को केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का...

Short Highlights
  • उत्तर प्रदेश , उत्तम के साथ उद्यम प्रदेश बन गया है
  • भारत का डंका विश्व पटल पर बज रहा है
Aligarh News : अलीगढ़ में आम लोगों को केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने किया।

विश्व पटल पर बज रहा है भारत का डंका 
भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है। वहीं, योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में यूपी का चौमुखी विकास हो रहा है। इस चित्र प्रदर्शनी में पूरे देश के ग्रोथ को दिखाया गया है। आने वाले समय में हमारा देश सर्वश्रेष्ठ पटल पर उभर कर आएगा। डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था से लेकर जन कल्याणकारी कार्य कर रही है। इसका फायदा आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार देने से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना कर उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है। आने वाले समय में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। विश्व में भारत का डंका तेजी से बजेगा और उसका ग्रोथ इंजन यूपी बनेगा। 

उद्यम प्रदेश बन गया है उत्तर प्रदेश
सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य जनसामान्य के मध्य सरकार के कामों को बताना है। उन्होंने बताया कि अभी अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना की गई। आज अयोध्या धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरकर आया है। सांस्कृतिक केंद्र के रूप में मथुरा को शामिल करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश के साथ उद्यम प्रदेश भी बन गया है। यह विकास की तरफ अग्रसर है।

Also Read