Amethi News : घर में अकेली रह रही महिला का शव मिला, बहू ने लगाए सनसनीखेज आरोप...

UPT | घर के अंदर चारपाई पर मिला बुजुर्ग महिला का शव।

Jun 28, 2024 17:06

उत्तर प्रदेश की अमेठी में शुक्रवार की दोपहर घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में चारपाई पर मिला है। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने...

Amethi News : उत्तर प्रदेश की अमेठी में शुक्रवार की दोपहर घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में चारपाई पर मिला है। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के​ लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की बहू ने लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप लगाया है। 

ये है पूरा मामला
मामला जामो थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित गल्ला मंडी का है। जहां 77 वर्षीय रूपा देवी अपने मकान में अकेली रहती थी। रूपा की बेटी और बहू सब बाहर रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर रूपा देवी का शव उन्हीं के घर में चारपाई पर पड़ा मिला है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची मृतका की बहू ने आरोप लगाया कि पहले उनके घर में लूटपाट की गई। उसके बाद बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घर के सारे जेवरात गायब हैं। घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा है।

पुलिस को जहरीले जंतु के काटने का शक
जामो एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला अकेली अपने घर में रहती थी। प्रथमदृष्ट्या लग रहा है कि किसी जहरीले जंतु के काटने से बुजुर्ग की मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी कर रही है।

Also Read