Barabanki News : देवा मेले में पहुंचे गायक अल्ताफ राजा, अपने गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया... 

UPT | मंच पर प्रस्तुति देते गायक अल्ताफ राजा।

Oct 26, 2024 14:16

देश के नामचीन गायक अल्ताफ राजा ऐतिहासिक देवा मेले में पहुंचे। अपने प्रोग्राम में उन्होंने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी। उनके गानों पर दर्शक घंटों झूमते रहे। एक समय सभी युवाओं की जुबां पर घर करने वाले प्रसिद्ध गाना आवारा हवा...

Barabanki News : देश के नामचीन गायक अल्ताफ राजा ऐतिहासिक देवा मेले में पहुंचे। अपने प्रोग्राम में उन्होंने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी। उनके गानों पर दर्शक घंटों झूमते रहे। एक समय सभी युवाओं की जुबां पर घर करने वाले प्रसिद्ध गाना आवारा हवा का झोका हूं आ निकला हूं पल दो पल के लिए गाकर उन्होंने सुप्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर चल रहे दस दिवसीय मेले मे श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से महफ़िल में चार चांद लग गए।

समापन की ओर बढ़ रहा मेला
18 अक्टूबर से दस दिनों के लिए शुरू हुआ देवा मेला अब अन्तिम दिनों की ओर बढ़ रहा है। इसका समापन रविवार यानी 27 अक्टूबर को आतिशबाजी के साथ हो जाएगा। वैसे इन दस दिनों में रोजाना सांस्कृतिक पांडाल में कोई न कोई नामचीन गायक/कलाकार और कवि शायर आदि आते हैं। वे अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हैं। शुक्रवार की शाम युवाओं के दिलों पर राज करने वाले अल्ताफ रजा पहुंचे और अपने गानों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं, प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गायकी का अपना एक तौर तरीका है
मशहूर गायक अल्ताफ रजा के कार्यक्रम को लेकर घोषणा होने के बाद से लोगों में खासा उत्साह था। लोग इस दिन का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे। आज अचानक अपने बीच सिंगर को पाकर मानो तो सभी की मुराद पूरी हो गई। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि गायकी का अपना एक तौर तरीका है। सूफी गायकी की भी कई प्रस्तुतियां हैं। मेरी और सभी भाषाओं का अपना एक मुकाम है, जो होना चाहिए। कोई ऐसी दिक्कत नहीं है। गायक अल्ताफ राजा ने अपने गाये हुए गानों के साथ-साथ पुराने गाने गए, जिस पर श्रोता झूमते रहे। प्रसिद्ध देवा मेले में दूर-दूर से लोग मेला देखने आ रहे हैं। 

Also Read