Barabanki News : चॉकलेट दिलाने के नाम पर बालिका से दुष्कर्म, ये खबर आपको हैरान कर देगी... 

UPT | चॉकलेट दिलाने के नाम पर बालिका से दुष्कर्म।

Oct 25, 2024 11:33

चॉकलेट दिलाने के बहाने साथ ले जाकर एक किशोर ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता किशोर की रिश्ते में बहन लगती है। रोती बिलखती बालिका के बताने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने...

Barabanki News : चॉकलेट दिलाने के बहाने साथ ले जाकर एक किशोर ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता किशोर की रिश्ते में बहन लगती है। रोती बिलखती बालिका के बताने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया और मासूम को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना थाना लोनी कटरा क्षेत्र के एक गांव की है। गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर रिश्ते में बहन लगने वाली चार साल की मासूम को अपने साथ ले गया। चॉकलेट पाने की लालच में मासूम उसके साथ चली गई। कुछ देर बाद रोती बिलखती बच्ची घर पहुंची। उसे रोता देख परिजनों ने वजह पूछी तो बालिका ने पूरी बात बता दी।

क्या कहती है पुलिस
बालिका की बात सुनकर परिजन अवाक रह गए। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष दोमित्र सेन रावत ने बताया कि बालिका के बयान पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also Read