Barabanki News : देवा मेले में सिपाही का झमेला, नशे में धुत पुलिसकर्मी को लोगों ने ऐसे दिया सहारा...

UPT | देवा मेले में नशे में धुत सिपाही।

Oct 25, 2024 13:57

बाराबंकी में खाकी की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहां पर नशे में धुत एक सिपाही को लोग सहारा देकर ले जा रहे हैं। सिपाही के नशे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

Barabanki News : बाराबंकी में खाकी की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहां पर नशे में धुत एक सिपाही को लोग सहारा देकर ले जा रहे हैं। सिपाही के नशे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
मेले में सिपाही का झमेला
मामला बाराबंकी के देवा मेले का है, जहां पर एक सिपाही नशे में धुत दिखा। सिपाही को लोग कंधे का सहारा देकर उसके गंतव्य तक ले जा रहे हैं। सिपाही का नाम पुष्पेंद्र सिंह बताया जा रहा है। आपको बता दें कि 10 दिनों तक बाराबंकी में देवा मेला महोत्सव मनाया जाता है। इसको लेकर के देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग आते हैं। इसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की जाती है। इसी सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात सिपाही पुष्पेंद्र सिंह ने इतनी शराब पी ली कि वह नशे में धुत हो गया और उल्टा सीधा बोलने लगा। सही से चल भी नहीं पा रहा था। इसके बाद वर्दी पहने सिपाही को लोगों ने देखा तो कंधे का सहारा देकर उसे गंतव्य तक पहुंचाया। 

खाकी ले रही दूसरों के कंधों का सहारा
सोचने वाली बात यह है कि जिन कंधों पर लोगों की सुरक्षा का भार होता है, वही खाकी अब लोगों के कंधों का सहारा ले रही है। फिलहाल सिपाही के नशे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस के अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Also Read