नीम का पेड़ विवाद मामला : 32 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपी को सुनाई दो साल की सजा, दो आरोपियों की हो चुकी है मौत

UPT | कोर्ट का फैसला।

Sep 06, 2024 23:48

कन्नौज में नीम के पेड़ के विवाद में 32 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने इकलौते बचे आरोपी को दो साल की सजा सुनाई है। जबकि इस मामले में दो आरोपियों की मौत हो चुकी है।

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कन्नौज में एक नीम का पेड़ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नीम के पेड़ का विवाद तीन दशक पुराना है। नीम के पेड़ के विवाद में 32 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। जिसमें अभियुक्त सूरज सिंह को दो साल की सजा सुनाई गई है। जबकि दो आरोपियों की मौत हो चुकी है।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता दानिश जमाल ने बताया कि ग्राम सराय प्रताप निवासी नीम के पेड़ के विवाद में मारपीट का मुकदमा जुराखन, राम रतन और सूरज के खिलाफ दर्ज कराया था। ट्रायल के दौरान जुराखन और राम रतन की मौत हो गई। इस मामले में एक मात्र आरोपी सूरज सिंह बचा है। जिसे कोर्ट ने धारा 323 में छह माह पांच सौ रूपए जुर्माना, धारा 324 में दो साल और एक हजार का जुर्माना, 504 में छह माह और पांच सौ जुर्माना और साधारण कारावास की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर पांच दिन की अतिरिक्त सजा कटनी पड़ेगी। 

Also Read