Kanpur News : आरटीओ का सर्वर 18 मई तक बंद, आवेदक निराश लौटे, जानें क्या है वजह...

UPT | कानपुर के आरटीओ दफ्तर में पसरा सन्नाटा।

May 16, 2024 18:10

कानपुर के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में बीते 3 दिनों से सर्वर समस्या के चलते कोई भी लाइसेंस संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कई आवेदक मायूस लौट गए। सर्वर के काम न करने के कारण पूरे लाइसेंस...

Kanpur News : कानपुर के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में बीते 3 दिनों से सर्वर समस्या के चलते कोई भी लाइसेंस संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कई आवेदक मायूस लौट गए। सर्वर के काम न करने के कारण पूरे लाइसेंस विभाग में सन्नाटा पसरा रहा। सभी काउंटर बंद रहे। अब हाल यह हो गया कि सर्वर शनिवार तक चालू होने के उम्मीद है। उसके बाद ही लाइसेंस सम्बंधी कार्य हो सकेंगे। 

ये है पूरा मामला
एआरटीओ प्रशासन राजेश राजपूत ने बताया कि एनआईसी सर्वर में मेंटिनेंस का कार्य चल रहा है। जिसके कारण सर्वर की समस्या बनी हुई है। ये समस्या 18 मई तक बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों के लाइसेंस की डेट बीते गई, उसे आगे बढ़ा दी जाएगी। सोमवार तक सर्वर ठीक होन की उम्मीद है। उसके बाद ही लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू होगा।

Also Read