शर्मनाक : कन्नौज में 90 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

UPT | कन्नौज।

Sep 08, 2024 01:49

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रुपेकापुरवा निकासी सतीश गांव आया था।

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक ने 90 साल की मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला से जबरन रेप किया। इसके बाद गंभीर हालात में झाड़ियों के बीच छोड़कर भाग गया। वृद्धा ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला का मेडिकल परिक्षण कराया है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रुपेकापुरवा निकासी सतीश गांव आया था। गांव के बाहर तालाब के पास सतीश ने दबोच लिया और झाड़ियों में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बुजुर्ग महिला के साथ हुई घटना को सुनकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए, आरोपी सतीश को गांव के बाहर से अरेस्ट कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वृद्धा का मेडिकल भी कराया गया है। 

Also Read