Kanpur News :  सब्जी तोड़ रही किशोरी करंट की चपेट में आकर झुलसी, हालत गंभीर

UPT | फोटो

Sep 06, 2024 20:37

कानपुर के रेउना थानाक्षेत्र अंतर्गत रूपनगर गांव में शुक्रवार सुबह दीवार मे चढ़ कर सब्जी तोड़ रही किशोरी ऊपर से निकले बिजली के तारों के करंट की चपेट में...

Kanpur News : कानपुर के रेउना थानाक्षेत्र अंतर्गत रूपनगर गांव में शुक्रवार सुबह दीवार पर चढ़ कर सब्जी तोड़ रही किशोरी ऊपर से निकले बिजली के तारों के करंट की चपेट में आकर झुलस गई, वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही परिजनों ने किशोरी को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।



क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार रूपनगर निवासी करण सिंह की 15 वर्षीय पुत्री रागनी शुक्रवार सुबह दीवाल में खड़े होकर तरोई तोड़ रही थी। सब्जी तोड़ते समय ऊपर  से निकले बिजली के तारों की करंट के चपेट में आ गई और नीचे आ गिरी। घटना के बाद परिजन किशोरी को लेकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।

Also Read