Kanpur News : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत, प्रत्याशी को बदले जाने की उठी मांग, जानें क्या है वजह

UPT | कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा।

Apr 04, 2024 19:40

कानपुर में प्रत्याशी को लेकर पार्टी के अंदर से बगावती सुर उठने लगे हैं। पार्टी के अंदर आपसी फूट देखी जा रही है। कांग्रेस ने पुराने कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। उनके प्रत्याशी बनने के बाद पार्टी में विरोध के सुर उठने लगे हैं। 

Kanpur News : कानपुर लोकसभा सीट पर भाजपा और बसपा ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस अपनों से लड़ रही है। कानपुर में प्रत्याशी को लेकर पार्टी के अंदर से बगावती सुर उठने लगे हैं। पार्टी के अंदर आपसी फूट देखी जा रही है। कांग्रेस ने पुराने कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। उनके प्रत्याशी बनने के बाद पार्टी में विरोध के सुर उठने लगे हैं। 
भाजपा ने कानपुर सीट से पूर्व पत्रकार रमेश अवस्थी को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की सीधी लड़ाई गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा है। कानपुर में गजब का खेल देखने को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं को नहीं पहचानते हैं। आलोक मिश्रा ने जितनी तेजी टिकट मिलने से पहले दिखाई थी। उतनी तेजी टिकट मिलने के बाद नहीं दिखा रहे हैं।

नाराज कांग्रेस नेता पहुंचे लखनऊ
कांग्रेस ने ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में आलोक मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। इसी बीच संगठन के अंदर प्रत्याशी बदलने की मांग उठने लगी है। व्यापारी और कांग्रेसी नेता महेश मेघानी के नेतृत्व में ब्रजेश शर्मा, दिनेश वाजपेई, अजय तिवारी, राम प्रकाश तिवारी, अब्दुल वहीद, सत्यम दुबे समेत लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता और नेता लखनऊ पहुंचे थे। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात कर प्रत्याशी को बदलने की मांग की है।

नेताओं ने ये रखी बात
प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि कांग्रेस नेता जेल जाए, लाठी खाएं और जब टिकट की बारी आए तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। यह न्याय उचित नहीं है। नेताओं ने कहा कि कानपुर में 7.50 लाख ब्राह्मण वोटर हैं। भाजपा ने भी ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में रमेश अवस्थी को उतारा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भी नेतृत्व को पत्र लिखा था कि यदि भाजपा ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे तो कांग्रेस पार्टी वैश्य या फिर किसी अन्य जाति के प्रत्याशी को उतारना चाहिए।
 

Also Read