सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया चंदन का पौधा : बोले- 20 जुलाई को 'मां के नाम' जरूर करें पौधरोपण

UPT | मुख्यमंत्री ने चंदन का पौधा लगाया।

Jul 05, 2024 01:44

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस महाभियान में 30-35 करोड़ पौधरोपण करने लक्ष्य है। यह कार्यक्रम अभी से प्रारंभ है। 20 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाभियान के महापर्व में हर कोई हिस्सा लेगा।

Short Highlights
  • सीएम की अपील- 'एक पेड़ मां के नाम' लगाए प्रदेशवासी 
  • प्रदेश की विभिन्न नर्सरियों में 54 करोड़ पौधे तैयार
  • महाभियान में 30-35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
Lucknow  News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर चंदन का पौधा लगाया। इस अभियान के लिए उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार भी प्रकट किया। 

यूपी में 20 जुलाई से चलेगा 'पौधरोपण महाभियान'
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि प्रदेश की आबादी के अनुसार हर व्यक्ति 'वृक्षारोपण महाभियान' का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए। इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में हमने 54 करोड़ पौधे भी तैयार किए हैं। इनमें पर्यावरण के लिए उपयोगी हर प्रकार के पौधे पीपल, पाकड़, नीम, देशी आम, जामुन, अमरुद, शीशम, सागौन आदि हैं।

योजना के तहत निःशुल्क सहजन वितरण 
सीएम योगी ने बताया कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर पर निःशुल्क सहजन का पौधे उपलब्ध करा जा रहा हैं। सहजन हर किसी के लिए बहुत उपयोगी है। इसकी फली की सब्जी या सूप के उपयोग से कुपोषण दूर हो सकता है। सरकार ने दो वर्ष पहले भी पीएम आवास योजना के हर लाभार्थी के घर पर सहजन का पेड़ लगाए गए थे। यह अब काफी बड़े भी हो चुके हैं। इस बार फिर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। हमारे पास सहजन के लगभग 55 लाख पौधे हैं। 

प्रदेशवासी पौधरोपण अभियान का हिस्सा बने 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अलग-अलग वैरायटी के पौधे पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे। इसके तहत व्यापक अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, पार्कों, सड़क के किनारे, खाली स्थान पर पौधरोपण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेशवासी वन महोत्सव के साथ-साथ वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण की चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे, इस विश्वास के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम लखनऊ में किया गया है। 

20 जुलाई को प्रदेश में बनेगा रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाभियान में 30-35 करोड़ पौधरोपण करने लक्ष्य है। यह कार्यक्रम अभी से प्रारंभ है। 20 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाभियान के महापर्व में हर कोई हिस्सा लेगा। इन पौधों की देखभाल हो सके, इसके लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम चलेंगे। सीएम ने आग्रह किया कि जो व्यक्ति पेड़ लगाए, वह उसकी सुरक्षा भी करे। 

Also Read