गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव : तीन मंत्रियों सुनील शर्मा, बृजेश सिंह और कपिलदेव अग्रवाल को जिम्मेदारी

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jul 17, 2024 13:27

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की...

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में हर सीट के लिए मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। गाजियाबाद सदर सीट के लिए कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और राज्यमंत्री बृजेश सिंह तथा कपिलदेव अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

अन्य सीटों पर भी प्रभारी बनाए 
मीरापुर सीट की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर तथा केपी मलिक को दी गई है। कुंदरकी के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, जसवंत सिंह तथा गुलाब देवी को प्रभारी बनाया गया है। खैर (एससी) सीट पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और राज्यमंत्री संदीप सिंह नजर रखेंगे। करहल की कमान कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह को सौंपी गई है। शीशामऊ सीट के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल जिम्मेदार होंगे।

इनको भी मिली जिम्मेदारी
फूलपुर की रणनीति कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह बनाएंगे। मिल्कीपुर (एससी) सीट पर कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही और राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह, गिरीश यादव तथा सतीश शर्मा की नजर रहेगी। कटेहरी के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद और राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह प्रभारी होंगे। मझवां सीट की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, आशीष पटेल और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल तथा रामकेश निषाद को दी गई है।

उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया को बताया कि उपचुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सभी सीटों के लिए मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि ये उपचुनाव लोकसभा चुनाव में सांसद बने 9 विधायकों की सीटों और सपा विधायक के अयोग्य घोषित होने से खाली हुई सीसामऊ सीट पर हो रहे हैं। इन उपचुनावों के परिणाम राज्य की राजनीति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।

Also Read