मेरठ में गुरुग्राम के माॅडल की गोली मारकर हत्या : सिर और पेट में मारी गोलियां, नलकूप में मिले शव की हुई पहचान

फ़ाइल फोटो | मॉडल विवेक

Aug 21, 2024 20:55

गुरुग्राम में रहकर माॅडलिंग करता था। मॉडल विवेक अपनी मां और दो बहनों के साथ मेरठ में रह रहा था। विवेक अपने घर का इकलौता वारिस था। 

Short Highlights
  • गुरुग्राम में रहकर मॉडलिंग कर रहा था विवेक
  • दोस्तों के साथ पार्टी मनाने की बात कहकर निकाला था 
  • गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में हुआ था मॉडल का झगड़ा  
Meerut Crime News : पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हेड़ा गांव के जंगल में नलकूप में मिले शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। शव की पहचान युवक विवेक के रूप में हुई हैं जो कि गुरुग्राम में रहकर माॅडलिंग करता था। मॉडल विवेक अपनी मां और दो बहनों के साथ मेरठ में रह रहा था। विवेक अपने घर का इकलौता वारिस था। 
विवेक की हत्या दो गोलियां मारकर की गई है। पुलिस हत्यारोपियों का पता लगा रही है। मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

डिफेंस एंक्लेव में किराए के मकान में रहता था
पुलिस से ​मिली जानकारी के अनुसार विवेक अपनी मां मिथिलेश, दो बहनों और जीजा तनुज के साथ कंकरखेड़ा डिफेंस एंक्लेव में किराए के मकान में रहता था। विवेक ढाई महीने पहले गुरुग्राम में रहकर मॉडलिंग कर रहा था। करीब ढाई महीने पहले वह अपने परिजनेां के साथ कंकरखेड़ा में रहने के लिए आ गया था। थाना प्रभारी मुनेश सिंह का कहना हैं कि विवेक मंगलवार शाम छह बजे के करीब अपने घर से दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। विवेक की हत्या के मामले में परिजनों ने अज्ञात में तहरीर दी है। 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही
पुलिस कंकरखेड़ा डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी के सभी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। विवेक के पिता स्वर्गीय योगेंद्र सिंह मूल रूप से थाना जानी के कुसेड़ी गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार काफी समय से कंकरखेड़ा में किराए के मकान में रह रहे थे। कंकरखेडा डिफेंस एंक्लेव पर मंगलवार शाम मॉडल विवेक ने जीजा तनुज कुमार से कहा, दिल्ली से उसके दोस्त आ रहे है, पांच हजार रुपये दे दो, पार्टी करनी है। जिस पर उसके जीजा ने रुपये देने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद वह पैदल घर से निकल गया। पूरी रात जब विवेक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उसके जीजा ने विवेक के मोबाइल पर फोन किया। जिस पर दो बार मोबाइल पर घंटी गई लेकिन तीसरी बार उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया। बुधवार को विवेक के मौत की सूचना परिजनों को मिली तो घर में भूचाल आ गया। 

तीन साल से विवेक कर रहा था मॉडलिंग 
पिछले तीन साल से विवेक गुरुग्राम में रहकर मॉडलिंग कर रहा था। विवेक घर का इकलौता वारिस था। जीजा तनुज कुमार ने बताया कि करीब ढाई महीने से विवेक घर पर रह रहा था। चार अगस्त को उसकी गर्ल फ्रेंडस का जन्मदिन था। गुरुग्राम में पार्टी के दौरान मारपीट हो गई थी। जिसके बाद वह घर आ गया और पूरी बात परिजनों को बताई थी। तनुज ने बताया कि उसी गर्लफ्रेंड ने उस पर रेप का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर 15 लाख रुपये भी ऐठ लिए थे। कुछ समय बाद दोनों में  बातचीत होने लगी थी। विवेक ने चार अगस्त की मारपीट के बाद जीजा से कहा था कि उसकी जान को खतरा है। उसके बाद से वो काफी घबराया हुआ था। तभी से वह घर पर था। कहीं नहीं जाता था। 

विवेक रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो
तनुज कुमार ने बताया कि शाम को जाने के बाद जब विवेक रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसने उसके मोबाइल पर कॉल की। कॉल दो बार गई और तीसरी बार फोन स्विच ऑफ हो गया। फिर फोन बंद रहा। आसपास में तलाश की और रिश्तेदारों और दोस्तों से जानकारी ली। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दोपहर में विवेक के मौत की खबर मिली।

Also Read