Meerut News : मेरठ में सड़कों पर उतरे मुसलमान, पुलिस पर पथराव

UPT | मेरठ में सड़कों पर प्रदर्शन करते मुस्लिम संप्रदाय के लोग।

Oct 07, 2024 16:10

मुंडाली में भी जुलूस निकाला गया है। एक तरह से माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। मेरठ के किठौर में मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हजारों की संख्या में हाथ में तिरंगा और डंडा

Short Highlights
  • पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा
  • नरसिंहानंद के खिलाफ राष्ट्रदोह की कार्रवाई की मांग 
  • विवादित बयान के बाद नहीं थम रहा बवाल 
Meerut News : मेरठ में आज जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद द्वार पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। पूरे यूपी और देश में यति के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। मेरठ में आज हजारों की संख्या में मुसलमान सड़कों पर उतरे और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए यति को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

सड़कों पर उतरे मुसलमान
मेरठ में सड़कों पर उतरे मुसलमानों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी कर दी गई। पुलिस ने पत्थर फेकने वालों और प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दिया। प्रदर्शनकारियों ने यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है। यति नरसिंहानंद के खिलाफ राष्ट्रदोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना था कि पैगंबर मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करने वालों को फांसी देने की मांग की गई है। 

मुसलमानों के जुलूस में बच्चों को आगे कर दिया
मेरठ में मुसलमानों के जुलूस में बच्चों को आगे कर दिया गया। इससे बाद एक जनसभा का अयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम समाज के लोग नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। मुसलमानों के हाथ में तिरंगा झंडा था और वो नबी की शान में नारेबाजी कर रहे थे। मुस्लिम समाज अपना आक्रोश जता रहे थे। 

हाथ में तिरंगा और डंडा लेकर मुसलमानों ने जुलूस निकाला
मेरठ एसपी देहात राकेश कुमार ​मिश्रा ने बताया कि देहात क्षेत्र में जुलूस निकाला गया है। मुंडाली में भी जुलूस निकाला गया है। एक तरह से माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। मेरठ के किठौर में मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हजारों की संख्या में हाथ में तिरंगा और डंडा लेकर मुसलमानों ने जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी और हंगामा किया गया। 
 

Also Read