Meerut Crime News : मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

UPT | युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई

Aug 21, 2024 16:12

मृतक युवक के शव को लेकर ग्रामीणों में चर्चाएं हैं। उसके पहनावे को देखकर लग रहा है कि वह किसी समृद्ध घर से है। युवक के चेहरे पर बड़ी दाढ़ी है। उसके जूते व जींस ब्रांडेड कंपनी की है।

Short Highlights
  • नलकूप पर मिला युवक का खून से लथपथ शव
  • मेरठ के पल्लवपुरम में दुल्हैड़ा के जंगल में वारदात
  • मृतक युवक की नहीं हो सकी अभी तक कोई पहचान 
Meerut Crime News : मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव खून से लथपथ पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैडा गांव के जंगल में नलकूप पर मिला है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसका शव नलकूप पर फेंक दिया गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के चेहरे और शरीर पर गोली के निशान हैं। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या दो गोली मारकर की गई है। मृतक युवक के शरीर और हाथ में मिट्टी लगी है। मृतक के गले पर निशान हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया
मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में दुल्हैड़ा के जंगल में नलकूप से थोड़ी दूरी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान आनंदपाल के खेत के पास युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। घटनास्थल और युवक की हालत को देखकर लग रहा है कि उसने माैत से पहले हत्यारोपियों से कड़ा संघर्ष किया  और हत्यारोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की।

सफेद शर्ट, ब्लू जींस और ब्रांडेड जूते 
मृतक युवक ने सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है। उसने ब्रांडेड जूते पहने हुए हैं। युवक के सीधे हाथ में राखी बंधी है। पुलिस ने शव को पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली है। युवक की दो गोली मारकर हत्या की गई है। पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह दुल्हैड़ा स्थित सरकारी नलकूप से थोड़ी दूरी पर दुल्हैड़ा निवासी आनंदपाल के खेत के किनारे पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली है।

पुलिस ने घटना की जानकारी ली
पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। गले पर निशान हैं और दोनों हाथ पर मिट्टी लगी है। पूरा शरीर खून से लथपथ है। हत्यारोपियों ने एक गोली सीने में और एक गोली पेट में गोली मारी है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जानकारी मिल सकेगी। 

समृद्ध घर से लग रहा मृतक युवक
मृतक युवक के शव को लेकर ग्रामीणों में चर्चाएं हैं। उसके पहनावे को देखकर लग रहा है कि वह किसी समृद्ध घर से है। युवक के चेहरे पर बड़ी दाढ़ी है। उसके जूते व जींस ब्रांडेड कंपनी की है। पुलिस शव की पहचान को लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
 

Also Read