Moradabad News : पोती का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे दादा को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

UPT | जिला अस्पताल में उपचार कराते पूरन सिंह।

Jun 13, 2024 02:51

कुंदरकी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पोती का जन्मदिन मनाकर वापस घर लौट रहे बुजुर्ग की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Moradabad News : पोती का जन्मदिन मना कर घर वापस लौट रहे दर्शन सिंह पुत्र पूरन सिंह (60 वर्ष ) की बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसा थाना कुंदरकी क्षेत्र के नूरपुर में मंगलवार देर को हुआ। 

जिला अस्पताल में भर्ती कराया
बताया जा रहा है कि मझोला क्षेत्र के खुशहालपुर से अपनी पोती का जन्मदिन मनाकर दर्शन सिंह घर शीलपुर ढकीया थाना कुंदरकी लौट रहे थे। इसी दौरान नूरपुर के पास बस से ओवरटेक कर रही कार ने उनकी बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दर्शन सिंह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कुंदरकी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

नूरपुर के पास हुआ हादसा
दर्शन सिंह के बड़े बेटे अजीत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खुशहालपुर में रहता है। बाकी उसका पूरा परिवार शीलपुर ढकीया कुंदरकी में रहता है। मंगलवार को उसकी बेटी निर्मित का बर्थ डे था। उसका पूरा परिवार गांव से बर्थ डे मानने के लिए आया हुआ था। उसके पिता किसान हैं तो वह खेत में काम पानी लगाने के चक्कर में देर रात वापस बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे, तभी नूरपुर के पास बस से ओवेटेक कर रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। कुंदरकी पुलिस के दर्शन सिंह के बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Also Read