Amroha News : 70 की उम्र में शादी का चस्का, दूल्हे को लगा बड़ा झटका

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

May 23, 2024 18:36

70 साल के बुजुर्ग को शादी की इच्छा जगी लेकिन सुहागरात के बाद दुल्हनिया ने कर दिया यह बड़ा कांड...

Uttar Pradesh : शादी की एक उम्र होती है, ये सिर्फ कहने वाली बात हो चुकी है। अब शादी के लिए उम्र नहीं मन देखा जा रहा है। अगर यह बात अमरोहा के रहने वाले सुबाराती को लेकर कहीं जाए तो गलत नहीं होगा। सुबाराती की उम्र 70 साल है। उसको इस उम्र में शादी करने की चाहत जागी। सुबाराती की शादी तो धूमधाम और बैंडबाजे के साथ हुई, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसके बाद खुद की बैंड बज गई। अब पीड़ित इंसाफ की गुहार लगा रहा है। वैसे तो उसकी 70 साल की उम्र है, लेकिन उसके बावजूद भी लड़के के जोश के साथ इधर-उधर भाग कर मदद की मांग कर रहा है। आईए जानते हैं पूरा मामला...

70 की उम्र में चढ़ा शादी का खुमार
यह पूरा मामला अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र का है। जहां पर गंगवार निवासी 70 साल के सुबाराती को शादी की इच्छा जागी। वैसे तो सुबाराती की शादी काफी समय पहले हो गई थी, उसके 16 नाती-पोते भी हैं, लेकिन काफी समय पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के कुछ समय बाद तक तो सब ठीक-ठाक चला रहा, लेकिन अचानक उसके अंदर प्यार की इच्छा जगने लगी। उम्र 70 साल की और मन अभी चंचल रहा। 

मुलाकात के बाद कर ली कोर्ट मैरिज
सुबाराती सोचने लगा कि उसकी भी शादी होनी चाहिए। उसकी भी एक दुल्हन आनी चाहिए। इसको लेकर उसने अपने रिश्तेदारों से बातचीत की। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने उसकी मुलाकात एक महिला से करवा दी। महिला भी काम नहीं थी, उसके तीन बच्चे थे। दोनों की मुलाकात हुई और कोर्ट मैरिज कर ली। 

सारी संपत्ति लेकर दुल्हन हुई फरार
सुबाराती का कहना है कि कोर्ट मैरिज के कुछ दिनों बाद ही उसकी नवेली दुल्हन ने उससे पांच लाख रुपये ले लिए। धीरे-धीरे वह उसकी संपत्ति को हड़पने का प्रयास करने लगी और एक दिन उसकी जीवनभर की पूंजी को लेकर फरार हो गई। सुबाराती को पता चला कि उसकी बीवी तो लुटेरी दुल्हन है। पीड़ित अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है। वह पुलिस के पास भी गया और अपनी नवेली दुल्हन को ढूंढ़ने की शिकायत दी।                                

Also Read