बिजनौर में ममता का हुआ कत्ल : मां ने फावड़े से काट दिया बेटे का गला, फिर लाश को चूल्हे पर जलाया

UPT | बिजनौर में ममता का हुआ कत्ल

Jun 12, 2024 18:05

बिजनौर में एक मां ने अपने 4 साल के मासूम बच्चे की गर्दन पहले फावड़े से काट डाली। इसके बाद उसने शव को लकड़ी के चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया

Short Highlights
  • बिजनौर में ममता का हुआ कत्ल
  • मां ने फावड़े से काट दिया बेटे का गला
  • फिर लाश को चूल्हे पर जलाया
Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप गई। यहां एक मां ने अपने 4 साल के मासूम बच्चे की गर्दन पहले फावड़े से काट डाली। इसके बाद उसने शव को लकड़ी के चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया। इससे भी जब मन नहीं भरा, तो उसने घर में रखे गैस पर लाश को जलाने की कोशिश की।

जानिए क्या है पूरा मामला
ये घटना बिजनौर के गांव जलालपुर हंसना की है। यहां कपिल नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ रहता है। जानकारी के मुताबिक कपिल सुबह 7 बजे खेत पर काम करने चला गया, जब सुबह 10 बजे के लगभग वह घर लौटा तो देखा कि चारों तरफ धुआँ फैला हुआ था। उसकी पत्नी ने बच्चे की गर्दन फावड़े से काट दी थी। घर में चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था। जब उसका मन नहीं भरा, तो महिला ने लकड़ियां जलाकर बच्चे की लाश जलाने की कोशिश की। इससे भी नहीं जला, तो उसने लाश को गैस पर जलाया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
ये मंजर देखकर कपिल की रूह कांप गई। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। महिला फावड़ा लेकर उनकी तरफ भी दौड़ी। हालांकि उसे बाद में किसी तरह काबू कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Also Read