Moradabad News : देवर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत करने पर पति-ससुर ने की महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 09, 2024 01:56

मुरादाबाद में मुगलपुरा थाना क्षेत्र में महिला ने अपने साथ देवर के द्वारा छेड़खानी की शिकायत पति से करने पर पति और ससुर ने की महिला के साथ मारपीट। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Moradabad News : मुरादाबाद में मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत पर पति और ससुर ने पीटा। पीड़िता का कहना है कि पति ने तकिए से मुंह दबाकर उसे मारने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये है पूरा मामला मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने कहा कि उसका पति और ससुर अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वो अक्सर घर से बाहर ही रहता है। उसकी गैरमौजूदगी में देवर उसके साथ छेड़खानी की कोशिश करता है। एक बार जेठ ने भी उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता का कहना है कि देवर उसके घर में घुसा और कमरे में उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की। उसने विरोध किया और शोर मचाया तब वो बाहर निकलकर भागा। उसने अपने पति से जब देवर की हरकत की शिकायत की तो वो उल्टा उसे ही डांटने लगा। उसने उल्टा उसे ही मारा पीटा। पीड़िता ने अपने ससुर से शिकायत की तो उसने भी उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है, उसका पति पहले भी काफी बार उसे मारने को कोशिश कर चुका है। 
तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज थाना प्रभारी ने कुलदीप सिंह ने बताया महिला के द्वारा गई तहरीर के आधार पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Also Read