मुरादाबाद में चलती बाइक पर चाइनीज मांझे में फंस गई युवक की गर्दन : 15 टांके आए, हालत नाजुक

UPT | अस्पताल में भर्ती रवि प्रजापति

Oct 06, 2024 17:25

मझोला थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी महावीर का बेटा रवि प्रजापति मंडी समिति में मजदूरी करता है। रविवार शाम वह सिविल लाइंस के पीलीकोठी में अपने चाचा को विदा कराने आया था। लौटते समय वह लोकोशेड पुलिस के चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गई।

Moradabad News : मुरादाबाद में रविवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी गर्दन कट गई। मांझे से बचने की कोशिश में उसकी दो उंगलियां भी कट गईं। वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की गर्दन पर 15 टांके आए हैं। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया
मझोला थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी महावीर का बेटा रवि प्रजापति मंडी समिति में मजदूरी करता है। रविवार शाम वह सिविल लाइंस के पीलीकोठी में अपने चाचा को विदा कराने आया था। लौटते समय वह लोकोशेड पुलिस के चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गई। हादसे में उसकी गर्दन कट गई और दो उंगलियां भी कट गईं। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया।  


युवक की हालत गंभीर  
आनन-फानन में एंबुलेंस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रवि की गर्दन पर 15 टांके आए हैं। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बनी हुई बताई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:- होटल में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म : अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, गर्भपात के बाद युवती की हालत गंभी
ये भी पढ़ें:-  Moradabad News : दिनदहाड़े लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 3 लाख रुपये की नगदी बरामद

Also Read