लोकसभा चुनाव : समाजवादी पार्टी के नेता विक्की राज एडवोकेट भाजपा में हुए शामिल, जानें क्या है वजह 

UPT | भाजपा में शामिल हुए विक्की राज एडवोकेट।

Apr 04, 2024 19:50

विक्की राज ने कहा कि रामपुर में अब समाजवादी पार्टी समाजवादी इंडस्ट्रीज हो गई है। इसका मुख्य काम सिर्फ बिसनेस करना है, चाहे कोई पद लेना हो या फिर कोई टिकट लेना हो, पैसे देकर सब मिल रहा है। मेहनती कार्यकर्ता जो पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहा है उसे हमेशा दरकिनार कर दिया जाता है। 

Rampur News : सपा के नेता विक्की राज एडवोकेट ने बृहस्पतिवार को संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और शहर विधायक आकाश सक्सेना के समक्ष अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। आकाश सक्सेना ने विक्की राज तथा उनके समाज को पार्टी में पूरे सम्मान का भरोसा दिलाया।

विक्की राज ने कहा कि रामपुर में अब समाजवादी पार्टी समाजवादी इंडस्ट्रीज हो गई है। इसका मुख्य काम सिर्फ बिसनेस करना है, चाहे कोई पद लेना हो या फिर कोई टिकट लेना हो, पैसे देकर सब मिल रहा है। मेहनती कार्यकर्ता जो पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहा है उसे हमेशा दरकिनार कर दिया जाता है। 

समाजवादी पार्टी में वाल्मीकि समाज की हर तरह से उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी समाज को जितना सम्मान भाजपा में मिल रहा है, वह और किसी पार्टी में नहीं मिलता। श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम भगवान वाल्मिकी के नाम पर रखना समस्त वाल्मिकी समाज के लिए गौरव की बात है। वाल्मिकी समाज हमेशा भाजपा का ऋणी रहेगा। भाजपा के इस एहसान का बदला वाल्मिकी समाज लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी को सौ प्रतिशत वोट डालकर देगा।
 

Also Read