Anwar Rataul Mango : पाकिस्तान की झूठी वाहवाही का खुलासा,  असल में भारत का है यह खास आम

UPT | Anwar Rataul Mango

Jul 27, 2024 19:42

दुनिया भर में विभिन्न प्रजातियों के आमों की मांग होती है, जिनमें से दशहरी, चौसा, टपका, डाल और पाल जैसी प्रजातियां प्रमुख हैं। इनमें से एक खास प्रजाति है अनवर रटौल आम...

Anwar Rataul Mango : गर्मियों की ऋतु में आम का सेवन भारतीयों के लिए एक खास आनंद का अनुभव होता है। दुनिया भर में विभिन्न प्रजातियों के आमों की मांग होती है, जिनमें से दशहरी, चौसा, टपका, डाल और पाल जैसी प्रजातियां प्रमुख हैं। इनमें से एक खास प्रजाति है अनवर रटौल आम, जिसकी विदेशों में काफी मांग है। पाकिस्तान ने इस आम को अपने देश की विशेषता के रूप में पेश किया है, जबकि यह असल में भारत के बागपत जिले के रटौल गांव का है।

ये भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी : 'प्रधानपति' प्रथा को बताया चिंताजनक, कहा- रबर स्टाम्प की तरह इस्तेमाल की जा रहीं महिला प्रधान

रटौल गांव का है आम
अनवर रटौल आम को लेकर पाकिस्तान ने लंबे समय से दावा किया है कि यह उनके देश का विशेष आम है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आम भारत के उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रटौल गांव का है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार के मुताबिक, यह वही आम है जिसे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक ने इंदिरा गांधी को तोहफे के रूप में भेजा था।



पाकिस्तानी आम के नाम से प्रसिद्ध
डॉ. अबरार ने बताया कि रटौल आम की उत्पादन में कमी के कारण यह आम अब विदेशों में पाकिस्तान के नाम से मशहूर हो गया है। बागपत जिले के रटौल गांव में इस आम का उत्पादन घट रहा है, जिससे इसकी विश्व स्तर पर पहचान पाकिस्तान के नाम से जुड़ गई है। यही कारण है कि यह आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाकिस्तानी आम के रूप में बेचा जाता है।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : शाही पेशवाई की तिथियों का एलान, विजयदशमी पर नागा संन्यासी प्रयागराज के लिए करेंगे प्रस्थान

भारत का अनवर रटौल आम
इतिहास के अनुसार, जब भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन हुआ, तो डॉ. अबरार के चाचा पाकिस्तान चले गए थे और साथ में आम के पौधे भी ले गए थे। इन पौधों को पाकिस्तान में लगाया गया, और वे वहां फलने-फूलने लगे। बाद में, डॉ. अबरार के दादाजी, अनवर उल हक के नाम से इस आम को जोड़ दिया गया। इससे आम का नाम अनवर रटौल पड़ा और पाकिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान में अनवर रटौल आम के नाम पर कई लेख प्रकाशित होते हैं, जिसमें डॉ. अबरार की तस्वीर और बयान भी शामिल होते हैं। इन लेखों में स्वीकार किया गया है कि यह आम भारत के बागपत जिले का है।

Also Read