Saharanpur news : रेडियोएक्टिव डिवाइस के साथ दिल्ली-यूपी के संदिग्ध देहरादून में गिरफ्तार, रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम रवाना

UPT | बड़ी खबर।

Jul 15, 2024 02:24

डिवाइस में रेडियोएक्टिव सब्सटेंस की जांच के लिए बुलंदशहर से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम रवाना हो गई है। पकड़े गए युवकों से मिली जानकारी के अनुसार वो डिवाइस...

Short Highlights
  • डिवाइस खोलने पर रेडियेशन लीक होने का खतरा 
  • रेडियोएक्टिव डिवाइस की करोड़ों में होनी थी डील
  • पकड़े गए लोगों ने रेडियोएक्टिव पावर आर्टिकल बताया
Saharanpur News : यूपी के सहारनपुर और आगरा के दो युवकों सहित तीन संदिग्ध लोगों को देहरादून में रेडियोएक्टिव डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामला काफी संवेदनशील और हाईप्रोफाइल होने के कारण खुफिया विभाग भी इसकी जांच में जुट गया है। बताया जाता है कि रेडियोएक्टिव डिवाइस की करोड़ों रुपये में डील होनी थी। पकड़े गए लोगों में एक युवक एमपी भोपाल का भी है। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर दो अन्य को भी गिरफ्तार किया है। 

बुलंदशहर से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम रवाना 
डिवाइस में रेडियोएक्टिव सब्सटेंस की जांच के लिए बुलंदशहर से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम रवाना हो गई है। पकड़े गए युवकों से मिली जानकारी के अनुसार वो डिवाइस को बेचने के लिए देहरादून पहुंचे थे। जहां पर रेडियोएक्टिव डिवाइस की करोड़ों रुपये में डील होनी थी। इस मामले में कुछ अन्य हाईप्रोफाइल लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनको पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें यूपी के नोएडा व सहारनपुर में दबिशें दे रही हैं।

पूर्व आयकर आयुक्त के फ्लैट से गिरफ्तार 
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को देहरादून के जाखन स्थित ब्रुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के फ्लैट से गिरफ्तार किया। श्वेताभ ने फ्लैट किराए पर दिया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग रेडियोएक्टिव डिवाइस लेकर आए हैं। रेडियोएक्टिव डिवाइस खरीद-फरोख्त डीलिग चल रही है। जिस पर पुलिस ने फ्लैट में दबिश दी। जहां पर रेडियोएक्टिव डिवाइस बरामद हुई। 

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा 
रेडियोग्राफी कैमरा निर्मित विकिरण और आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा हुआ है। यह एक काले रंग का बॉक्स है। फ्लैट से पकड़े गए लोगों ने रेडियोएक्टिव पावर डिवाइस बताया। उन्होंने पुलिस को आगाह किया कि अगर इसको खोला गया तो रेडिएशन का खतरा हो सकता है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। पुलिस को जांच में रेडियो एक्टिव पदार्थ तो नहीं मिला।  लेकिन केमिकल होने की पुष्टि हुई है। डिवाइस को जांच के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई भेजा गया है।

पुलिस ने इस युवकों को किया गिरफ्तार 
पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है उनमें जैद अली, जहांगीराबाद,  भोपाल मध्यप्रदेश, अभिषेक जैन कोलार भोपाल मध्यप्रदेश, सुमित पाठक, आगरा, तबरेज आलम सहारनपुर और सरवर हुसैन नई दिल्ली हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। ये भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ये डिवाइस इन युवकों को कहां से मिली है। 

Also Read