Pran Pratishtha: आगरा में मनेगी दीपावली, जगमग झालरों और झंडों से सजे बाजार

Uttar Pradesh Times | बाजार कमेटी ने राममयी दीपावली को लेकर किया पोस्टर विमोचन

Jan 21, 2024 11:52

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर की बाजार कमेटियां भी तैयारियों में जुटी हुईं हैं। रुई की मंडी चौराहे पर 21 जनवरी को सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ होगा। बाजार आकर्षक झांकियों से सजेगा और आतिशबाजी भी की जाएगी।

Short Highlights
  • 21 जनवरी को रुई की मंडी चौराहे पर होगा सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ
  • बाजार कमेटी द्वारा राममयी दीपावली को लेकर किया पोस्टर विमोचन 
Agra News : राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ताज नगरी में हर घर दीप जलेंगे, हर गली- मोहल्ले, चौराहा पर राम धुन सुनाई दे रही है। इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर की बाजार कमेटियां भी तैयारियों में जुटी हुईं हैं। इसी क्रम में शाहगंज बाजार कमेटी भी 22 जनवरी को राममयी भव्य दीपावली का आयोजन किया जाएगा। रुई की मंडी, भोगीपुरा बाजार, जोगी पाड़ा, सर्राफा बाजार, तहसील मार्ग स्थित बाजार सम्मलित रूप से विशाल शोभायान का आयोजन करेंगे। सभी बाजारों को भव्य झांकियों, जगमग झालरों व भगवा झंडों से सजाया गया है। 21 जनवरी को रूई की मंडी चौराहे पर शाम 5 बजे से सामूहित सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। वहीं 22 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका मुख्य आकर्षण सिर पर पगड़ी व गाथों में तलवार लिए और श्रीराम का उद्घोष करती दुर्गा स्वरूपा 50 से अधिक महिलाएं होंगी। 

भव्य दीपावली का आयोजन किया जा रहा
बाजार कमेटी के गौरव राजावत ने बताया कि समस्त बाजार कमेटियों द्वारा सोमनाथ धाम के पीर डॉ. शंकरनाथ योगी व योगी रुद्रनाथ से मार्गदर्शन में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। शाहगंज बाजार कमेटी के अध्यक्ष किशन कुमार जग्गी ने बताया कि 22 जनवरी को शोभायात्रा रुई की मंडी रेलवे फाटक स्थित किशोरी देवी स्कूल से प्रारम्भ होकर शाहगंज बाजार, जोगी पाड़ा, भोगीपुरा चौराहा, सर्राफा बाजार, कोठी मीना बाजार, सोरों कटरा, तहसील मार्ग होते हुए ब्राइटलैंड स्कूल पर विश्राम लेगी। शोभायात्रा में राम दरबार सहित 4 आकर्षक झांकियां होंगी। हजारों भक्तजन ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों पर बजती रामधुन पर झूमते गाते शोभायात्रा में सम्मलित होंगे। इस दौरान बाजार को भगवा झंडों, जगमग रोशनी व आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। व्यापार कमेटियों के पदाधिकारियों ने समस्त शहरवासियों को इस भव्य दीपावली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से हेमन्त भोजवानी, ब्रह्मचंद गोस्वामी, संजय अग्रवाल, रवि गुप्ता, शुभम त्यागी, लालचंद मोटवानी, वासु लालवानी, गुलशन माकन, मनीष जैन, पंकज, इल्ली भाई, टीकम भाई, नीरज दिवाकर, मनीष अग्रवाल, पिंटू मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Also Read