Firozabad News : चेकिंग के लिए रोका तो चला दी गोली, उसके बाद पुलिस ने किया ये हाल...

UPT | घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस।

Aug 29, 2024 10:34

फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने अब इनके बारे...

Firozabad News : फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने अब इनके बारे में और जानकारी जुटाने में लगी है। 

ये है पूरा मामला
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर सिरसागंज थाना पुलिस कठफोरी से नगला खंगर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। अपने को घिरा देखकर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। बचाव में पुलिस ने भी फायर किए, जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

क्या कहते हैं एसपी ग्रामीण
एसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों शातिर लुटेरे हैं। सिरसागंज में लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई पल्सर मोटर साइकिल बरामद हुई है। इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। 

Also Read