Agra News : प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए घर-घर जाकर बधाइयां गा रहा किन्नर समाज, बांटे जा रहे अयोध्या से आए अक्षत

Uttar Pradesh Times | घर-घर जाकर बधाई संदेश गाते किन्नर

Jan 19, 2024 16:01

आज हर तरफ प्रभु श्रीराम के आगमन के लिए मंगलगीत गाए जा रहे हैं, बधाइयां दी जा रही हैं। देश का हर नागरिक एवं हर राम भक्त इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। आगरा में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। आगरा में किन्नर समाज भी घर-घर जाकर प्रभु की बधाई और गीत गा रहे हैं। लोगों को न्योता दे रहे हैं कि 22 तारीख को दिवाली मनाएं और अपने आराध्य प्रभु श्रीराम का स्वागत करें। इस दौरान कई बार किन्नर भावुक भी हो रहे हैं। 

Short Highlights
  • देशभर में रामलला के आगमन का महा उत्सव मनाया जा रहा
  • हर किसी को एक ही पल का इंतज़ार कि राम आएं और जगत का मंगल करें
  • राम लला के जन्म से लेकर उनके वनवास तक साथ रहा किन्नर समाज: चाहत किन्नर
Agra News :  प्रभु श्रीराम के स्वागत में नर-नारी से लेकर किन्नर समाज भी अपनी सहभागिता दिखा रहा है। किन्नर समाज भगवान प्रभु राम के स्वागत के लिए तैयार हैं। घर-घर जाकर बधाई संदेश गा रहे हैं। भजन कीर्तन कर नाच-गा रहे हैं। इसके साथ ही अयोध्या से आए अक्षत भी लोगों को बांट रहे हैं।  किन्नर चाहत बताती हैं कि हमारा भगवान प्रभु श्रीराम से त्रेता युग का नाता है। जब प्रभु श्रीराम वनवास काटने 14 वर्ष के लिये जा रहे थे। तब उन्होंने अपने पीछे आ रहे नर- नारियों को जाने के लिए कहा था। केवल किन्नर समाज था जो उनके साथ रुका था। उस वक्त भगवान ने हमें वरदान भी दिया था, इसलिए अब हमारे प्रभु आ रहे हैं और हम 22 तारीख को उनका स्वागत करेंगे।

घर-घर गली-गली बधाई संदेश
ताजनगरी में किन्नर समाज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के लिए ढोलक की थाप पर घर-घर गली-गली जाकर बधाई संदेश गा रहे हैं। लोगों को अपने आराध्य भगवान प्रभु श्री राम के आगमन की बधाई दे रहे हैं। किन्नर समाज का कहना है कि जब भगवान 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे, तो केवल अयोध्या नगर वासियों ने उनका स्वागत किया था। दिवाली मनाई थी, लेकिन अब तो राम हमारे 500 साल का वनवास काटकर अयोध्या धाम आ रहे हैं। इसलिए हम बेहद खुश हैं। 22 जनवरी को हम उत्सव मनाएंगे। हमनें प्राण लिया है कि हम भगवान श्रीराम का 551 दीप जलाकर स्वागत करेंगे।

दुल्हन की तरह सजाया शहर
बहरहाल, देश भर में रामलला के आगमन का महा उत्सव मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक क्षणो को कोई भी गंवाना नहीं चाहता। आज शहर - शहर, गली-गली, हर मोहल्ला राम धुन में खोया हुआ है। हर किसी को बस एक ही पल का इंतज़ार कि उनके आराध्य राम आएं और जगत का मंगल करेंगे। आगरा को भी प्रभु श्री राम के आगमन के लिए दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है।

Also Read