Ram Mandir Pran Pratishtha: आगरा के पेठे से बने 56 तरह के लड्डू, रामलला को लगाया जाएगा भोग

Uttar Pradesh Times | अलग अलग फ्लेवर के 56 तरीके के लड्डू तैयार

Jan 20, 2024 18:24

रामलला को आगरा के पंछी पेठा से बने लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। पंछी पेठा के कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत करके अलग अलग फ्लेवर के पैठे से बने 56 तरीके के लड्डू तैयार किए हैं। अब यह भोग भगवान राम के बाल स्वरूप को समर्पित किया जाएगा। 

Short Highlights
  • अयोध्या धाम में राम लला को लगाया जाएगा आगरा के पंछी पैठे द्वारा निर्मित लड्डूओं का भोग 
  • आगरा का फेमस पंछी पैठे के द्वारा बनाया गया लड्डू का छप्पन भोग 
Agra News (प्रदीप रावत) : राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अब कुछ घंटे ही शेष बचे हैं। हर ओर राम धुन में भक्त नाच गाकर प्रभु के आगमन में भाव विभोर हो रहे हैं। पूरे देश में जश्न का माहौल हैं। वही ताज नगरी में विख्यात पंछी पेठा भी इसमें भागीदारी करने जा रहा है। आगरा का मशहूर पंछी पैठे के अलग अलग फ्लेवर के 56 तरीके के लड्डू तैयार किए गए हैं, जिनको अयोध्या स्थित राम मंदिर भेजा जा रहा है। अयोध्या धाम में राम लला को लड्डू का भोग लगाया जाएगा। पंछी पेठा के कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत करके अलग अलग फ्लेवर के पैठे से बने 56 तरीके के लड्डू तैयार किए हैं। अब यह भोग भगवान राम के बाल स्वरूप को समर्पित किया जाएगा। 

कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से तैयार किया भोग
पंछी पेठा के निदेशक अमित गोयल ने बताया कि 500 साल बाद यह क्षण आया है और प्रभु श्रीराम विराजमान हो रहे हैं। इससे बड़ी खुशी कोई और नहीं हो सकती। इस दिन को हम सभी दिवाली के रूप में मनाएंगे। इस ऐतिहासिक दिन में भागीदारी करना हमारे परिवार के लिए गौरव ही नहीं बल्कि किसी जन्म का पुण्यफल है। हमारा पंछी पेठा पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में हमने भी भगवान राम के चरणों में पैठे के बने लड्डू का भोग चढ़ाने की सोची, हमारे कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से 56 तरीके के अलग अलग फ्लेवर में पैठे के बने लड्डू तैयार किए हैं। इन लड्डूओं को अब अयोध्या राम मंदिर में भेजा जा रहा है। जहां पर इन लड्डुओं का भोग भगवान राम को लगाया जाएगा। आगरा का पंछी पेठा भगवान राम के चरणों में होगा, उससे ज्यादा खुशी हमारे लिए कुछ नहीं हो सकती।

लड्डू के इन फ्लेवर का लगेगा भोग
पंछी पेठा के मालिक अमित गोयल ने बताया कि हमारे कर्मचारियों के द्वारा मुख्य रूप से गुलाब, मलाई, चॉकलेट, ब्लू बेरी, स्ट्रॉबेरी, ऑरेंज, पाईनेपल, मैंगो , रोज़, कॉफीबाइट, मलाई कुल्फी , गुलाब जामुन, खुश, देशी खंड, अंजीर, पिस्ता, बादाम, अखरोट, चिरोंजी, कोकोनट, चिलगोजा, बनाना, खजूर, एनर्जी, केसरी, इलायची, वनीला, कीवी, पेड़ा पेठा, रसभोग, रसगुल्ला, मिल केक, लेमन, मिनट, रसमलाई, गाजर, डोडा, रबड़ी, छेना आदि फ्लेवर के लड्डू तैयार किए गए है। यह सभी थालियों में सजाकर भगवान राम के चरणों में पेश किए जाएंगे। 

पर्यटकों की पसंद
बताते चलें कि पंछी पेठा स्टोर आगरा का मशहूर पेठा स्टोर माना जाता है। जो लगभग 100 वर्षों से पेठे का कारोबार कर रहे हैं। देसी और विदेशी सैलानी आगरा आते हैं, तो पंछी पेठा को ले जाना नहीं भूलते हैं। सिकंदरा पर स्थित फैक्ट्री में पैठे को साफ सफाई के साथ मशीनों द्वारा निर्मित किया जाता है। उसके बाद आगरा के नूरी दरवाजा, धौलपुर हाउस, नौ लक्खा, फतेहाबाद रोड रमाडा होटल के पास, सदर बाजार, इनर रिंग रोड, दिल्ली में स्थित कनॉट प्लेस पर पर्यटक खरीदते हैं। इस दौरान सुभाष चंद गोयल, रितु गोयल, राघव गोयल, राम मोहन, रिधमा गोयल आदि उपस्थित रहे।




 

Also Read