सपा सांसद डिंपल यादव : मैनपुरी में डिंपल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- वैलिड पेपर से चुनाव होगा तो बेहतर रहेगा

Uttar Pradesh Times | सपा सांसद डिंपल यादव

Jan 06, 2024 11:45

सपा सांसद डिंपल ने बातचीत मे कहा कि हम तो मन से भगवान राम के साथ है, सबको भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतरना है और उसी पर चलना है

Mainpuri News : सपा सांसद डिंपल यादव अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में कारगिल शहीद ओमपाल सिंह के मूर्ति अनावरण व समाजवादी पार्टी के मूल कार्यकर्ता सियाराम सिंह यादव के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की भूमिका में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान डिंपल यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें सपा सांसद डिंपल ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा है। 

दरअसल सपा सांसद डिंपल ने बातचीत मे कहा कि हम तो मन से भगवान राम के साथ है, सबको भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतरना है और उसी पर चलना है और जो राम-राम कर रहे हैं उन्हें अपने आप से पूछना चाहिए क्या वह राम के आदर्श और संस्कारों को अपने जीवन में उतार पाए हैं या नही उतार पाए हैं।

अयोध्या जाने के सवाल पर बोली डिंपल 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जो है उन्हें जानना चाहिए कि जब भगवान बुलाते हैं तभी मंदिर में जाया जाता है हमारे हिंदू धर्म में यही बात कही गई है। 

जो जीतने लायक होगा, उसे मिलेगी टिकट
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन के इंडिया गठबंधन पर किए गए सवाल पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा मैं समझती हूं कि इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी हमेशा से रही है और अब हमें यह देखना है कि भारतीय जनता पार्टी से कौन मजबूती से लड़ सकता है। हमारा मानना है कि हम जिस गठबंधन में है उसमें बढ़िया करेंगे और जो जहां से जीतने के लायक है उसी को वहां वह सीट दी जाएगी। जिससे कि हम भाजपा के सामने खड़े दिखाई दे। 

ईवीएम पर बोली सपा सांसद
इसी के साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव ने EVM के सवाल पर बोली कि समाजवादी पार्टी की हमेशा से मांग रही है कि अगर वैलिड पेपर से चुनाव होगा तो बेहतर रहेगा क्योंकि पूरे विश्व में बैलट पेपर से ही चुनाव होता है।

Also Read