आगरा से बड़ी खबर : रवि कुमार गर्ग बने जनपद के प्रथम लोकपाल

UPT | रवि कुमार गर्ग 

Jul 06, 2024 02:19

जनपद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना अंतर्गत होने वाली समस्याओं का समय से निष्पादन करने के लिए शासन ने चयन समिति की संस्तुति के बाद...

Agra News : जनपद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना अंतर्गत होने वाली समस्याओं का समय से निष्पादन करने के लिए शासन ने चयन समिति की संस्तुति के बाद  लोकपाल रवि कुमार गर्ग की नियुक्ति कर दी है। यह जानकारी उपायुक्त (श्रम रोजगार) रामायण सिंह यादव ने दी है। 

आगरा में की गई लोकपाल की नियुक्ति
उपायुक्त (श्रम रोजगार) रामायण सिंह यादव ने बताया कि मनरेगा योजना जिले के विकास में धरातल पर अभूतपूर्व भूमिका निभा रही है। जनपद में मनरेगा योजना में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकपाल की नियुक्ति की गई है। मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम के मजदूरों को शहर की ओर जाने से रोकना व हर मजदूर को काम दिलाना है। इससे मजदूरों का पलायन भी रुकता है और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलता है।

रवि कुमार गर्ग को लोकपाल के रूप में किया नियुक्त 
उन्होंने आगे बताया है कि निर्धारित मानकों के आधार पर काम की निगरानी के लिए शासन ने आगरा जनपद में रवि कुमार गर्ग को लोकपाल के रूप में नियुक्त किया है। मुख्य विकास अधिकारी व मनरेगा उपायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण कर विकास भवन पर भूतल में लोकपाल कार्यालय संचालित किया गया है। जिसमें मनरेगा संबंधी किसी भी समस्या व शिकायत के लिए स्वयं उपस्थित होकर अथवा अपनी शिकायत डाक से प्रेषित कर सकते हैं। शिकायत की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित अवधि में की जाएगी। 

Also Read