विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी : 13 MLC सीटों पर 21 मार्च को होगा मतदान

UPT | विधान सभा

Feb 23, 2024 16:20

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 5 मई 2024 को 13 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा के...

Short Highlights
  • अधिसूचना 4 मार्च को जारी होगी और 11 मार्च नामांकन का आखिरी दिन होगा
  • नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी और 14 मार्च तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे

 

Lucknow News :  उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। इसके लिए अधिसूचना 4 मार्च को जारी होगी और 11 मार्च नामांकन का आखिरी दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी और 14 मार्च तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। 13 MLC सीटों पर 21 मार्च को मतदान होगा। विधान परिषद की 13 सीट खाली हो रही हैं। 
  इनका कार्यकाल होगा समाप्त
5 मई 2024 को 13 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा के महेंद्र सिंह, भाजपा के ही मोहसिन रजा, अशोक कटियार,अशोक धवन,बुक्कल नवाब,यशवंत, जय बहादुर पाठक,विद्यासागर सोनकर, डॉ.सरोजिनी अग्रवाल और निर्मला पासवान हैं। जबकि अपना दल के आशीष पटेल, समाजवादी पार्टी से नरेश उत्तम पटेल और बसपा से भीमराव अंबेडकर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Also Read