हाथरस में हादसा : एक कारखाने की जर्जर दीवार महिला के ऊपर गिरी, मलबे में दबकर  हुई मौत

UPT | मृतक महिला के परिजन

Jul 15, 2024 21:03

उत्तर प्रदेश के जिले हाथरस में एक कारखाने की जर्जर दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान दीवार की चपेट में आने से एक महिला इसके मलबे में दब गई...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के जिले हाथरस में एक कारखाने की जर्जर दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान दीवार की चपेट में आने से एक महिला इसके मलबे में दब गई। अचानक दीवार गिरने मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने मशक्कत कर घायल महिला को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

अपने घर के बाहर खड़ी थी महिला
जानकारी के अनुसार, कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी राजू की 55 वर्षीय पत्नी वहीदा सोमवार को अपने घर के सामने खड़ी हुई थी। इसी दौरान अचानक सामने एक जर्जर दीवार महिला के ऊपर जा गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल महिला को परिवार के लोग उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। 

कारखाने के मालिक से कई कार की थी जर्जर दीवार की शिकायत
परिवार के लोगो का आरोप है कि वहां काफी देर तक इलाज नहीं हुआ और इस दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के परिजनों का कहना है कि इस जर्जर दीवार को लेकर कई बार इस कारखाने के मालिक से शिकायत भी की चुकी है, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Also Read